AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: घर में वृद्धा को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूट, दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी की वारदात

Lucky Jain by Lucky Jain
November 5, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur loot with old lady in the house in posh area of udaipur in daytime


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू भूपालपुरा में न्यू अशोक विहार, चंदनवाड़ी चौराहा स्थित घर में मंगलवार शाम घुसे चार बदमाशों ने वृद्धा अनीता (65) पत्नी कैलाश पोरवाल को बंधक बनाकर बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने वृद्धा का गला दबाया और पहने हुए गहने लूटे, फिर उन्हें एक कमरे में बंद कर घर में लूटपाट की। बदमाश करीब 18 तोले सोने के पाटले (चूड़ियां), सोने की चेन सहित अन्य जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए हैं। udaipur loot with old lady in the house in posh area of udaipur in daytime

घबरायी वृद्धा ने खिड़की से शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। महिला के पति कैलाश पोरवाल की मादड़ी में आयरन इंडस्ट्री है। सूचना पर सुखेर थाना पुलिस, एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गयी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

udaipur loot with old lady in the house in posh area of udaipur in daytime

वृद्धा ने बतायी आपबीती…

उदयपुर शहर के न्यू अशोक विहार निवासी वृद्धा अनीता पोरवाल (जैन) पत्नी कैलाश पोरवाल ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे घर पर अकेली थी। चार लड़के घर के दरवाजे पर आए, कहा कि क्रिकेट खेल रहे हैं और गेंद आपके घर की छत पर चली गयी है। इस बहाने लड़के घर के अंदर आए, छत पर गए। छत से वापस नीचे आकर एक लड़के ने कहा आंटी पानी पिला दीजिए। यह बोलते हुए चारों लड़के जबरन घर के अंदर घुस आए और मेरा गला दबाकर धमकाया, पहने हुए गहने लूटे, इसके बाद बंधक बनाकर घर में लूटपाट की।

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

वृद्धा को कमरे में बंधक बनाकर घर में भी की लूटपाट

बदमाशों ने घर के अंदर आते ही वृद्धा का गला दबाया और मारपीट करते हुए हाथों में पहने 18 तोला सोने के चार पाटले, सोने की चेन लूटी और उन्हें कमरे में बंधक बनाकर घर के मेन बैडरूम में लूटपाट की। बदमाश घर से बड़ी मात्रा में लाखों के जेवर-नकदी लूट ले गए। कमरे में बंद वृद्धा ने खिड़की से शोर मचाते हुए पड़ोसियों को आवाज लगायी और मदद के लिए बुलाया। वृद्धा की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और कमरे का दरवाजा खोलकर वृद्धा को बाहर निकाला। इसके बाद वृद्धा ने परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय पार्षद राकेश जैन ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी, लूट की वारदातें हो रही हैं। बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को बंधक बनाकर लूट कर रहे हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है। udaipur loot with old lady in the house in posh area of udaipur in daytime

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot in udaipurloot with old lady in udaipurposh area of udaipur cityRajasthanrajasthan newsudaipurudaipur loot with old lady in the house in posh areaudaipur loot with old lady in the house in posh area of udaipur in daytimeUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .