AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: बेखौफ बदमाशों ने आधे घंटे में चार घरों में की चोरी-लूट की वारदातें

Lucky Jain by Lucky Jain
November 22, 2024
Reading Time: 1 min read
Udaipur criminals theft and loot in four houses of posh area in half an hour


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुखेर थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाश वारदातों को करने में व्यस्त, पुलिस पस्त

  • मीरा नगर में एक ही बिल्डिंग के तीन घरों में चोरी कर बदमाश भुवाणा के कमलश्री अपार्टमेंट के फ्लैट में घुसे और लूट-चोरी की वारदात को दिया अंजाम: सीसीटीवी फुटेज में आया हुलिया

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बदमाशों एक के बाद एक दो पॉश इलाकों भुवाणा के कमलश्री अपार्टमेंट और मीरानगर स्थित रिहायशी भवन के तीन घरों को निशाना बनाया और लाखों के जेवर-नकदी लूट ले गए। सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो दोनों वारदातों में बदमाशों का हुलिया एक ही निकला। (loot-theft in udaipur)

बदमाशों ने सबसे पहले सुबह 11.30 मीरा नगर स्थित एक बिल्डिंग के तीन फ्लोर पर बने तीन फ्लैट्स को निशाना बनाया। करीब 10 मिनट में तीन घरों के ताले तोड़ बदमाश यहां से लाखों की जेवर, नकदी लूट ले गए। इनमें एक उदयपुर सेशन कोर्ट के वकील का घर, एक डॉक्टर का घर है। बदमाशों को पकड़े जाने का कोई डर नहीं था। बदमाश आराम से खुलेआम स्कूटी पर घूमते हुए मीरा नगर से निकलकर भुवाणा स्थित राजकमल होटल के पीछे कमलश्री अपार्टमेंट पहुंचे। यहां थर्ड फ्लोर के फ्लैट का ताला तोड़ चोरी की, जेवर-नकदी लेकर बदमाश निकल रहे थे कि करीब 12 बजे फ्लैट निवासी महिला आ गयी। बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की, पर्स छीना और धक्का देकर फरार हो गए।

वकील के घर में घुसे चोरों का सीसीटीवी फुटेज वीडियो पर क्लिक कर देखें : कहीं कोई डर नहीं

मैं कोर्ट में था, पड़ोसियों से सूचना मिली कि घर के ताले टूटे हैं

पीड़ित भुवाणा के मीरा नगर ब्लॉक बी निवासी वकील संतोष कुमार टांक ने बताया कि उनके भवन में तीन फ्लोर पर तीन फ्लैट बने हुए हैं। मेरा सैकंड फ्लोर पर है, मैं सुबह कोर्ट निकल गया था, ग्राउंड फ्लोर निवासी नेमीचंद और थर्ड फ्लोर निवासी भी घर नहीं थे। दोपहर दो बजे हमें पड़ोसियों से सूचना मिली कि घर के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। इस पर मैं कोर्ट से तत्काल घर पहुंचा। तीनों मंजिलों पर बने फ्लैट के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। वकील संतोष टांक ने बताया कि उनके घर से चोर 1 लाख 40 हजार रूपए नगद सहित तीन तोले सोने के जेवर और चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं, वहीं नेमीचंद के घर से बदमाश 25 हजार रूपए नगद और जेवर चोरी कर ले गए हैं।

क्लिक कर यह भी पढ़ें : दिनदहाड़े फ्लैट में घुसकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, महिला से मारपीट कर हुए फरार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in sukher udaipurcrime in udaipurlatest news in hindiloot and theft in Udaipurloot and theft in Udaipur criminals loot and theft in four houses of posh area in half an hourloot-theft in udaipurtheft in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .