AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वृद्धा से लूट मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार: ऑनलाइन सट्टा में हुए कर्जे को चुकाने के लिए की वारदात

Lucky Jain by Lucky Jain
November 8, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur sukher police arrested four accused of loot with in 48 hours


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लूटे गए जेवर बरामद : आरोपी युवक भीलवाड़ा और राजसमंद निवासी, मुख्य आरोपी ईवेंट का काम करता है

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना पुलिस ने शहर के न्यू अशोक विहार में दो दिन पहले दिनदहाड़े घर में वृद्धा के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 20 लाख रूपए के जेवर भी बरामद कर लिए हैं। मुख्य आरोपी भीलवाड़ा निवासी दीपक चंडालिया (जैन) ईवेंट का काम करता है, उदयपुर ससुराल है, इससे उदयपुर आता-जाता रहता है। ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी होने से उस पर काफी कर्जा हो गया था। इसी कर्जे को चुकाने के लिए उसने साथ काम करने वाले तीन लड़कों को बुलाया और लूट की। मुख्य आरोपी दीपक तो तीन महीने पहले खुद के घर में पत्नी के जेवर तक चुरा चुका है। (udaipur sukher police arrested four accused of loot)

सेलीब्रेशन के पीछे ससुराल, इसलिए क्षेत्र को अच्छे से जानता था

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि वृद्धा अनीता पोरवाल के साथ घर में घुसकर लूट करने के आरोप में भीलवाड़ा के वैभव नगर निवासी दीपक चंडालिया (35) पुत्र राजेन्द्र कुमार जैन, राजसमंद में देवगढ़ निवासी शिवदयाल (20) पुत्र भंवर लाल सालवी, ओमप्रकाश (24) पुत्र गोकुल सिंह रावत और लक्ष्मण सिंह (23) पुत्र मिठु सिंह रावत को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी दीपक चंडालिया ईवेंट का काम करता है, अन्य तीनों आरोपी ईवेंट्स में दीपक के लिए काम करते हैं।

दीपक का ससुराल सेलीब्रेशन मॉल के पीछे कॉलोनी में ही है। ऐसे में उसका इस क्षेत्र में आना-जाना रहता है। दीपक ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदी है, इससे उस पर काफी कर्जा हो गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने लूट करने का तय किया और ईवेंट के तीनों लड़कों को बुलाकर वारदात की। वारदात के खुलासे में थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत के नेतृत्व में कांस्टेबल अचलाराम की विशेष भूमिका रही है।

sojatia jewellers udaipur hallmark jewellery in udaipur

वृद्धा मेहमानों को छोड़ने घर के बाहर आयी थी, तो पता चला कि वह अकेली है

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि दीपक सहित चारों आरोपी लूट करने के लिए अलग-अलग कॉलोनी में घूम कर रैकी कर रहे थे। तभी न्यू अशोक विहार में इन्होंने वृद्धा अनीता पोरवाल को घर के बाहर मेहमानों को छोड़ते हुए देखा। उस दिन अनीता पोरवाल के घर कुछ मेहमान आए थे, उनको छोड़ने के लिए अनीता पोरवाल घर से बाहर आयी और अकेली घर में गयीं।

आरोपियों को लगा कि वृद्धा घर में अकेली हैं और उन्होंने सोने के भारी जेवर पहने हुए हैं। इस पर आरोपियों ने वृद्धा के साथ लूट करने का तय किया। वृद्धा घर में अकेली ही है, यह सुनिश्चित करने के लिए पहले दो लड़के वृद्धा के घर गए और गेंद छत पर होने का बहाना बनाकर रैकी की। जब आरोपी इस बात से निश्चिंत हो गए कि वृद्धा अकेली है, तब चारों आरोपी वापस गेंद लेने के बहाने से आए, वृद्धा से कहा पानी पिला दीजिए और यह कहते हुए जबरन घर में घुस कर वृद्धा को बंधक बनाकर पहने हुए सोने के जेवर लूट फरार हो गए।

my secret spices kitchen masala spieces company in udaipur rajasthan

सीसीटीवी फुटेज से पहचानी गयी संदिग्ध कार और पकड़े गए आरोपी

थानाधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि चारों आरोपी दूसरे शहर के थे, इसलिए उन्हें लग रहा था कि उन्हें कोई पहचान नहीं पाएगा। लेकिन आरोपियों ने शहर से बाहर भागने के लिए जिस कार का उपयोग किया, पुलिस ने उस कार के नंबर ट्रेस कर लिए। पुलिस ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इस पर पता चला कि संदिग्ध कार भीलवाड़ा की तरफ गयी है। कार के नंबर से पुलिस ने दीपक चंडालिया के भीलवाड़ा स्थित घर दबिश दी, लेकिन वह वहां से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक चंडालिया जयपुर के सांगानेर एरिए में छुपा हुआ है। इस पर पुलिस ने जयपुर दबिश दी और उसे लूटे गए गहनों के साथ धरदबोचा।

वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

थानाधिकारी हिमांशु सिंह, एसआई ओंकार सिंह, रेणु खोईवाल, एएसआई सुनील विश्नोई, कांस्टेबल अचलाराम, उमेश, भारत सिंह, तरूण, राकेश कुमार, प्रमोद, साइबर सेल के लोकेश रायकवाल और देवगढ़ थानाधिकारी अनिल विश्नोई व टीम की मुख्य भूमिका रही है। udaipur sukher police arrested four accused of loot

क्लिक कर यह भी पढ़ें : क्रिकेट की गेंद के बहाने आए युवकों ने वृद्धा को बंधक बनाकर की लूट

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindiloot in udaipuronline sattaRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur sukher police arrested four accused of loot

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .