AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आदमखोर पैंथर को पकड़ने सेना के जवानों ने संभाली कमान: अत्याधुनिक ड्रॉन से तलाश रहे पैंथर को

Lucky Jain by Lucky Jain
September 21, 2024
Reading Time: 2 mins read
udaipur maneater panther search operation by army drone and forest department


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मानसून में बड़ी-बड़ी जंगली घास और लेंटाना बढ़ा रही सर्च ऑपरेशन की चुनौतियां

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली पंचायत के तीन लोगों का शिकार करने वाला आदमखोर पैंथर अभी भी वन विभाग की पकड़ से दूर है। पैंथर को पकड़ने के वन विभाग के सभी प्रयास नाकाम होने पर सेना के जवानों ने कमान संभाली है। आर्मी के अत्याधुनिक उपकरणों और ड्रॉन की मदद से सेना के जवान वन क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखकर आदमखोर पैंथर को तलाशने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि सेना के साथ वन विभाग के 20 अधिकारी, 80 जवान और गोगुंदा थाना पुलिस ग्रामीणों के साथ आदमखोर पैंथर को तलाशने में जुटे हैं। (udaipur maneater panther search operation by army drone)

हालां कि मानसून के चलते जंगल में बहुत ज्यादा हरियाली और बड़ी-बड़ी घास होने से अभी तक आदमखोर पैंथर नजर नहीं आया है। वन विभाग की टीमें सेना के जवानों और पुलिस के साथ वनक्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं। सेना के पास नाइट विजन वाला अत्याधुनिक कैमरा है, जिससे उन्होंने बीती रात को भी पैंथर को तलाशने के प्रयास किए हैं।

ग्रामीण झुंड में ही निकलें, पैंथर को पकड़ना शेर और टाइगर से ज्यादा चुनौतीपूर्ण

सेवानिवृत सीसीएफ राहुल भटनागर ने बताया कि पैंथर जिस तरह से हमले कर रहा है सबसे पहले जरूरी है कि छाली पंचायत के तहत आने वाले सभी गांवों में ग्रामीण गांव में आते-जाते झुंड में ही निकलें, अकेले कहीं भी नहीं जाएं। सामान्यतौर पर पैंथर बहुत फुर्तीला वन्यजीव है। पैंथर के हमले से एक ही पंचायत में तीन लोग मारे गए हैं, ऐसे में यह वन विभाग और उस क्षेत्र में लिए एक अलर्ट की सिचुएशन हैं। एक आदमखोर पैंथर अगर आदमखोर हो जाता है तो वह बहुत ज्यादा शातिर हो जाता है, ऐसे में उसे पकड़ना एक टाइगर और शेर की तुलना में काफी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। इन दिनों मानसून के चलते वनक्षेत्र में बहुत ज्यादा लेंटाना है और पैंथर बड़ी-बड़ी घास के बीच में खुद को छुपाने में माहिर होता है, इन सभी परिस्थितियों के बीच पैंथर को पकड़ना काफी मुश्किल होने वाला है।

ग्रामीणों में दहशत, कहीं पैंथर मगरों पर बने घरों तक न पहुंच जाए

आदमखोर पैंथर के कारण छाली पंचायत में सभी ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में ही डरे-सहमे हैं। गांवों में घर मगरों- छोटी-छोटी पहाड़ियों पर दूर-दूर और छितराए हुए होते हैं, ऐसे में लोगों को डर है कि आबादी क्षेत्र के नजदीक घूम रहा पैंथर कहीं उनके घरों तक न पहुंच जाए।

इन खबरों पर क्लिक कर पढ़ें बीते तीन दिनों का पूरा घटनाक्रम

20.9.2024 – 48 घंटों में पैंथर ने एक और शिकार किया, खेत में काम कर रही महिला पर हमला कर झाड़ियों में ले गया

20.9.2024 – वन विभाग की नाकामी से आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता रोक जताया आक्रोश और पैंथर को पकड़ने की मांग की

19.9.2024 – 24 घंटों में पैंथर ने जंगल से लौट रहे वृद्ध का किया शिकार

19.9.2024 – बकरियां चरा कर घर लौट रही किशोरी को पैंथर ने मारा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsForest Departmentforest department udaipur rajasthanlatest news in hindileopard attack in udaipurmaneater panther search operation in udaipurpanther attack in udaipurudaipur maneater panther search operation by army droneUdaipur newsudaipur news updatewildlife in udaipurwildlife news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .