AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वनकर्मियों की नाकामी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रास्ता जाम किया: आदमखोर पैंथर के 24 घंटों में दो लोगों को मारने का मामला

Lucky Jain by Lucky Jain
September 20, 2024
Reading Time: 2 mins read
panther attack case udaipur villagers blocked the road


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वनकर्मियों को निलंबित कर हटाने की मांग की

उदयपुर/गोगुंदा,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के छाली पंचायत के 500 मीटर की दूरी पर स्थित दो गांव उंडीथल और भेवड़िया में पैंथर द्वारा 24 घंटों में किशोरी और वृद्ध का शिकार कर मौत के घाट उतार देने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह गोगुंदा-झाड़ोल मार्ग जाम कर दिया। सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीणों ने सड़क मार्ग पर पत्थर लगाकर रास्ता जाम किया और वहीं धरना देकर बैठ गए। ग्रामीणों ने आदमखोर हुए पैंथर को पकड़ने, परिजनों को उचित मुआवजा देने और क्षेत्र में तैनात वनकर्मियों को निलंबित कर हटाने की मांग प्रमुखता से रखी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत किया और रास्ता खुलवाया। (panther attack case udaipur)

पुलिस डीएसपी गजेन्द्र सिंह राव ने बताया कि ग्रामीणों की समझाइश कर उन्हें शांत किया गया है। ग्रामीण मृतक वृद्ध का पोस्टमार्टम और शव लेने को तैयार हो गए हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। सड़क मार्ग खुलवा दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और पैंथर को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गोगुंदा पत्रकार गोपाल लोढ़ा की रिपोर्ट- रास्ता जाम कर क्या बोले आक्रोशित ग्रामीण और सरपंच, जानने के लिए वीडियो पर क्लिक करें:-

पैंथर ग्रामीणों का शिकार कर रहा था और वनकर्मी गुमराह कर रहे थे

छाली सरपंच गणेश लाल खैर ने बताया कि पैंथर ने किशोरी का शिकार किया, गुरूवार सुबह किशोरी का शव बरामद हुआ था, उसके बाद ही अगर वन विभाग चेत जाता और कार्रवाई शुरू कर देता तो गुरूवार शाम पैंथर हमले में मारे गए वृद्ध खुमाराम की जान बच सकती थी। किशोरी को पैंथर ने मारा था, यह स्पष्ट रूप से नजर आ रहा था, लेकिन स्थानीय वनकर्मी यह बात ही साबित करने में लगे रहे कि किशोरी को पैंथर ने नहीं मारा है और यह कहकर अधिकारियों को गुमराह किया। जब हम ग्रामीण एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे तो उन्हें भी वनकर्मी ने यही कहकर गुमराह किया कि मरी लड़की को किसी जानवर ने खाया है।

वनकर्मी अधिकारियों को गुमराह कर रहा था और इसी बीच पैंथर ने वृद्ध का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पैंथर ग्रामीणों पर हमला कर उनका न सिर्फ शिकार कर रहा है, बल्कि खा भी रहा है। पैंथर आदमखोर हो चुका है, घात लगाकर ग्रामीणों पर हमला कर रहा है। ग्रामीणों ने कहा इतना गंभीर मामला होने के बावजूद गुरूवार शाम तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। स्थानीय वनकर्मी क्षेत्र में बिलकुल निष्क्रिय हैं। पैंथर का पिछले कुछ महीनों से आबादी क्षेत्र में मूवमेंट था, जिसकी कई बार स्थानीय फॉरेस्ट गार्ड को शिकायत की गयी, लेकिन उसने कभी किसी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

पिंजरे लगाकर कर रहे तलाश

वन विभाग ने पैंथर के संभावित क्षत्रों में चार पिंजरे लगा दिए हैं, इसके अलावा सर्च टीमें भी पैंथर की तलाश कर रही हैं। हालां कि वन विभाग को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें : पैंथर कर निवाला बनीं दो जिंदगियां

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Tags: ar live newsforest department udaipurlatest news in hindileopard attack in udaipurpanther attack case udaipurpanther attack case udaipur villagers blocked the road and demand to catch panther and suspend forest guard for negligencepanther killed two person in gogunda udaipurRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updatewild life in udaipurwild life news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .