जिंकसिटी में 44वें संस्करण का समापन, 25 हजार से अधिक दर्शक ने लिया मैचों का आनंद
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य की सबसे बड़ी युवा खिलाडियों की प्रतियोगिताओं में से एक, एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट (mkm football tournament) ने अपने 44वें संस्करण का जावर के एमकेएम स्टेडियम में सफलतापूर्वक समापन किया। जिसमें दून स्टार एफसी देहरादून की टीम विजयी रही। जावर में एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन 20 जनवरी को समारोह के साथ शुरू हुआ।
जावर माइंस मजदूर संघ के सहयोग से हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित 10 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में देश भर से भाग लेने वाली 12 टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट ने जिंक सिटी में फुटबॉल की सच्ची भावना और सामुदायिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया। समापन समारोह में मजदूर संघ के महामंत्री लालू राम मीणा, आयोजन सचिव दीपक गखरेजा सहित अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए गणपति पालगुना ने कहा कि, एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट फुटबॉल के भविष्य के खिलाडियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच और भारतीय फुटबॉल के लिए नए रिकॉर्ड बनाएगा।

आखिरी मिनट में गोल दागकर जीत हासिल की
एमकेएम ट्रॉफी एसटीएफसी कश्मीर के खिलाफ रोमांचक फाइनल के बाद अंतिम कुछ मिनटों में 1 गोल दाग कर विजयी रही टीम दूनस्टार एफसी देहरादून को प्रदान की गई। दून स्टार एफसी, देहरादून और बीएसएफ सिलीगुडी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ, जहां दून स्टार एफसी विजयी होकर उभरा, और चैंपियनशिप मैच में अपनी जगह बनाई।
इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं वेदांता के कार्यकारी निदेशक, अरुण मिश्रा ने कहा कि एमकेएम टूर्नामेंट न केवल फुटबॉल के प्रति जुनून को प्रदर्शित करता है, बल्कि जिंकसिटी में एकता और सद्भावना का प्रमाण भी है। यहां मैत्री और खेल कौशल के लिए मंच तैयार हुआ। हम जिंकसिटी में कलाए संस्कृति और एकता को बढ़ावा देने वाले हर उत्सव का गर्व से सहयोग करते हैं। इस वर्ष के टूर्नामेंट में 25 हजार से अधिक दर्शकों की भागीदारी देखी गईए जो जिंकसिटी में एमकेएम फुटबॉल टूर्नामेंट की स्थायी लोकप्रियता को दर्शाता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


