AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आवाज सुनकर बच्ची की मां पहुंची तो भागा आरोपी

Lucky Jain by Lucky Jain
October 18, 2023
Reading Time: 1 min read
minor rape case in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सुखेर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बालिका के साथ उसके ही घर में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पिछले एक साल से महिला (पीड़िता की मां) और उसके चार बच्चों के साथ एक ही घर में रह रहा था और उसने पहले भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। (minor rape case in udaipur)

पीड़िता और उसकी मां काफी डरे हुए थे और पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे थे। इस दौरान मामले की जानकारी शहर की एक आरएएस अधिकारी को लगी और उन्होंने पीड़िता को हिम्मत दिलाई। बाल कल्याण समिति के सदस्य एडवोकेट अंकुर टांक ने बच्ची की काउंसलिंग की तो पीड़ित बच्ची फफक-फफक कर रोने लगी व उसने उसके साथ हुई पूरी घटना बताई।

आरोपी ने रिश्ते को किया तार-तार

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने भीलवाड़ा निवासी सावरा गुर्जर नाम के व्यक्ति के खिलाफ बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के तीन भाई-बहन हैं। पीड़िता के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां सावरा गुर्जर के साथ नाते आ गयी थी। तब से सावरा, महिला और उसके चारों बच्चों के साथ एक ही घर में सुखेर थाना क्षेत्र में रह रहा था। सोमवार रात पीड़िता बच्ची कमरे में सो रही थी, वहीं उसकी मां व अन्य भाई-बहन कमरे के बाहर आंगन में थे। रात को आरोपी नशे में धुत होकर घर आया और सीधे कमरे में चला गया। आरोपी ने दरवाजा बंद कर कमरे में सो रही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने चिल्लाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया। लेकिन बच्ची के कराहने की आवाज बाहर सो रही मां ने सुन ली।

बच्ची की मां ने दरवाजा खटखटाया तो घबराया आरोपी संदिग्ध अवस्था में बाहर आया और फरार हो गया। महिला ने उसकी बच्ची को संभाला, जिसके बाद बच्ची ने उसके साथ हुई पूरी घटना बताई, साथ ही यह भी बताया कि दस दिन पहले भी आरोपी खाने-पीने का सामान दिलाने के बहाने से उसे बाइक पर ले गया था और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। किसी को बताने पर परिवार में सभी को जान से मारने की धमकी दी थी।

महिला झाड़ू पौछे का काम करने जाती हैं, वहां उसने मदद मांगी

घटना के बाद से ही महिला और उसके सभी बच्चे काफी डरे हुए थे। महिला दूसरो के घरों में झाडू-पौछे का काम कर गुजारा करती है। महिला जहां काम करने जाती है, एक परिवार को पूरी घटना बताई। उस परिवार ने यह जानकारी परिचित महिला आरएएस अधिकारी को दी। आरएएस अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया, उस महिला को हिम्मत दिलायी और बाल कल्याण समिति को सूचना दी। बाल कल्याण समिति सदस्य अंकुर टांक महिला के घर गए। वहां बच्ची की काउंसलिंग की और महिला को कानूनी मदद के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने मां के साथ सुखेर थाने आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवायी है।

यह भी पढ़ें : निठारी कांड के आरोपी की फांसी की सजा रद्द

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newschild welfare society udaipurlatest news in hindiminor rape case in udaipurminor rape case in udaipur accuse step fatherminor rape in udaipursukher police stationudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .