बड़ी मात्रा में अघोषित संपत्ति का खुलासा होने की संभावना
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की दो बड़े रियल एस्टेट कंपनी आर्ची ग्रुप ऑफ बिल्डर्स (ARCHI Group), मीनाक्षी प्राइम प्रोपर्टी एंड फिनलीज (Meenakshi prime property) और होटल व खनन कंपनी बुला कंस्ट्रक्शन (bula Construction) पर गुरूवार सुबह आयकर छापा पड़ा है। सुबह-सुबह नींद खुलने से पहले ही आयकर विभाग की टीमों इन तीनों कंपनियों के निदेशकों के घर और कार्यालयों पर पहुंच गयी। income tax raid on real estate udaipur
सूत्रों के अनुसार बुला कंस्ट्रशन ने कुछ समय पहले ही कुंभलगढ़ में करीब 100 करोड़ रूपए का एक रिसोर्ट बेचा है। तब से ये आयकर विभाग की नजर में थे। वहीं नरेश बुला रियल एस्टेट के बड़े प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस भी करते हैं। आर्ची ग्रुप के निदेशक ऋषभ भाणावत हैं, मीनाक्षी प्राइम प्रोपर्टी एंड फिनलीज के डायरेक्टर शांतिलाल जैन हैं, वहीं बुला कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर नरेश बुला हैं। पूरी कार्यवाही जयपुर से आयकर अधिकारियों के निर्देशन में चल रही है।
रियल एस्टेट कारोबारियों में हड़कंप
यह सूचना जैसे ही शहर के अन्य बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों तक पहुंची तो उनमें हड़कंप मच गया। इन तीनों ही रियल एस्टेट कंपनियों से शहर की कई अन्य कंपनियां जुड़ी हुई हैं, ऐसे में इस मामले में कई कारोबारियों के जांच के दायरे में आने की पूरी संभावना है। यह पूरी कार्यवाही असिस्टेंट कमिश्नर जेएस राव के नेतृत्व में चल रही है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें सुबह आर्ची ग्रुप के शोभागपुरा स्थित आर्ची अरिहंत अपार्टमेंट स्थित कार्यालय पर पहुंची, जहां से आयकर अधिकारियों ने आर्ची ग्रुप के प्रोजेक्ट्स के दस्तावेज और आवश्यक जानकारी ली हैं। वहीं मीनाक्षी प्राइम प्रोपर्टी के सेक्टर 11 स्थित कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए हैं। तीनों ही ग्रुप से बड़ी संख्या में अघोषित संपत्ति का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। तीनों ही उदयपुर के प्रमुख कारोबारियों में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : जहां आर्ची ग्रुप का कार्यालय, वहां बिल्डिंग में कुछ महीने पहले पहुंची थी एसीबी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


