AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एसीबी की उदयपुर में बड़ी कार्रवाई: 12 लाख रूपए रिश्वत लेता भूमि दलाल लोकेश जैन गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 8, 2023
Reading Time: 1 min read
ACB Arrest udaipur property dealer for taking bribe on behalf of UDH ACS and Joint secretary


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूआईटी में खलबली : यूडीएच के अतिरिक्त मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव के नाम से ले रहा था रिश्वत

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर की टीम ने उदयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए (ACB Arrest udaipur property dealer) भूमि दलाल लोकेश जैन को 12 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी लोकेश जैन परिवादी से यह राशि नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) के अतिरिक्त मुख्य सचिव और संयुक्त सचिव के नाम से भूमि रूपांतरण के लिए एनओसी जारी करवाने की एवज में ले रहा था। मामले में उच्च अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी।

इस कार्रवाई के बाद से ही उदयपुर की यूआईटी में खलबली मच गयी है, क्यों कि भूमि दलाल लोकेश जैन का उदयपुर यूआईटी के कई अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ व्यावसायिक गठबंधन माना जाता है।

एसीबी एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि उदयपुर के शोभागपुरा स्थित आरजी अरिहंत अपार्टमेंट निवासी भूमि दलाल लोकेश जैन पुत्र शांति लाल जैन को 12 लाख रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी जयपुर में शिकायत की थी कि उसकी ढीकलीवाड़ा में बड़ा भूखंड है। इस भूमि के 90ए (90A) के तहत भू-रूपान्तरण के लिए एनओसी जारी करवानी है। इस एनओसी को जारी करवाने की एवज में भूमि दलाल लोकेश जैन नगर विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं संयुक्त सचिव के नाम से 12 लाख रूपए की रिश्वत मांग रहा है। रिश्वत नहीं दिए जाने पर परेशान कर रहा है। शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई।

घर पर चल रही तलाशी, कई भू-दस्तावेजों के मिलने की संभावना

एसीबी के एडिएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में टीम ने उदयपुर आकर ट्रेप कार्यवाही को अंजाम दिया और परिवादी से 12 लाख रूपए की रिश्वत लेते हुए दलाल लोकेश जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एसीबी टीम ने आरोपी लोकेश जैन से परिवादी से वसूली गयी 12 लाख रूपए 5 लाख रूपए भारतीय मुद्रा और 7 लाख रूपए डमी करेंसी के जब्त कर लिए हैं।
एसीबी की एक टीम लोकेश जैन की गिरफ्तारी के बाद से उसके आरजी अरिहंत अपार्टमेंट शोभागपुरा स्थित फ्लैट में तलाशी ले रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि वहां से एसीबी को बड़ी संख्या में भू-दस्तावेज मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में भूमि दलालों के साथ उच्च अधिकारियों की सांठ-गांठ के चर्चित मामले

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACB RajasthanACB Udaipurar live newscorruption in udaipurproperty dealer in udaipurproperty dealer lokesh jainrajasthan newsudaipurudaipur acb newsUdaipur newsudaipur news updateUdaipur uitudh rajasthanuit udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .