AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

9वां CPA भारत क्षेत्र सम्मेलन : उदयपुर में अगले तीन दिन जुटेंगे राज्यों के विधानसभा स्पीकर्स

Lucky Jain by Lucky Jain
August 20, 2023
Reading Time: 1 min read
india region conference


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लंदन से आएंगी सीपीए चैयरपर्सन

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में 21 अगस्त सोमवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय 9वें कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) भारत क्षेत्र सम्मेलन (9th CPA india region conference) के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। अगले तीन दिन देश के ज्यादातर राज्यों के विधानसभा स्पीकर इस सम्मेलन में हिस्सा लेने उदयपुर आएंगे। ओपनिंग सेरेमनी अनंता होटल में होगी। लंदन स्थित सीपीए मुख्यालय की चैयरपर्सन, लोकसभा अध्यक्ष डॉ. ओम बिरला, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा के उपसभापति मेहमानों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के पहले सत्र में “गुड गर्वनेंस को अधिक प्रभावी बनाने और डिजीटल सशक्तिकरण” विषय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। शॉर्ट फिल्म के जरिए सीपीए राजस्थान ब्रांच द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। सीपीए सम्मेलन और मेहमानों के ठहरने संबंधित व्यवस्था अनंता होटल और ताज अरावली होटल में की गयी हैं।

UIT Udaipur Poster

22 अगस्त का यह रहेगा कार्यक्रम

मंगलवार 22 अगस्त को दूसरे सत्र का शुभारंभ होगा। जिसमें लोकतांत्रिक संस्थाओं के जरिए जनप्रतिनिधित्व के सशक्तिकरण विषय पर चर्चा होगी। जिसके बाद सम्मेलन में आए सभी मेहमान अपने उद्बोधन प्रदान करेंगे। दोपहर करीब 3 बजे उपराष्ट्रपति द्वारा संबोधित किया जाना प्रस्तावित है। अंत में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी सभी का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे एवं कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। इसके बाद सभी मेहमान नाथद्वारा श्रीनाथजी के दर्शन के लिए जाएंगे।

तीसरे दिन अतिथियों को करवाया जाएगा उदयपुर भ्रमण

बुधवार को सभी अतिथियों को उदयपुर भ्रमण करवाया जाएगा। पहले रूट के लिए सिटी पैलेस, क्रिस्टल गैलरी, जग मंदिर एवं पिछोला लेक का चयन किया गया है। इसी प्रकार से दूसरे रूट के लिए सज्जनगढ़ वन्य जीव अभ्यारण्य, सज्जनगढ़ किला, सहेलियों की बाड़ी, लोक कला मंडल एवं फतेहसागर झील का चयन किया गया है। यहां भ्रमण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हो जाएगा एवं अतिथि अपने गंतव्य स्थानों के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

यह भी पढ़ें : मेवाड़, राजस्थान में फिर सक्रिय होगा मानसून

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 9th CPA india region conference9th CPA india region conference in udaipurar live newscommonwealth parliamentary associationcommonwealth parliamentary association india region conferencelatest news in hindiloksabha speaker om birla in udaipurrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .