तीन-चार दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बारिश का क्रम टूटने से गर्मी का असर तेज हो गया है। हालांकि इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान में फिर से मानसून के सक्रिय होने के संकेत दिए है। इससे आमजन को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार आज कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व पश्चिम बंगाल, उड़ीसा तट के ऊपर बना हुआ है। इसके आगामी 2-3 दिनों में उत्तरी उड़ीसा-छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ने की संभावना है।

बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना
आगामी तीन-चार दिन पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मानसून सक्रिय होने तथा बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 19-20 अगस्त को कोटा, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बारिश की गतिविधियां 21 अगस्त को धौलपुर, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर जोधपुर, बीकानेर संभाग में 19,20 व 21 अगस्त को छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


