AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दामाद ने सास की हत्या कर लाश मार्बल स्लरी के डंपिंग यार्ड में फेंकी

Lucky Jain by Lucky Jain
August 8, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur man killed his mother in law in sukher


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नाबालिग बेटी को ससुराल भेजने से मना किया तो दामाद ने की सास की हत्या

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के मीरा नगर में रह रही एक महिला गीता कुंवर की उसके ही दामाद राजमसंद निवासी ईश्वर ने गला घोंट कर हत्या कर दी (udaipur murder case)। आरोपी ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसे राजसमंद केलवा के पिपलांत्री स्थित मार्बल स्लरी डंपिंग यार्ड में फेंक दी। लाश मार्बल स्लरी के डंपिंग यार्ड में धंसने लगी थी, हालांकि समय पर पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल शव को दलदल से रिकवर कर लिया।

इस केस में चुनौती थी कि अगर पुलिस को लाश तक पहुंचने में कुछ और घंटे लग जाते तो शायद मार्बल के छोटे-बड़े हजारों टुकड़ों के नीचे लाश के धंसने के कारण लाश कभी मिलती ही नहीं। गीता कुंवर गुमशुदा रहती और पुलिस के लिए केस को सुलझाना काफी मुश्किल हो जाता।

सुखेर थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि सुखेर के मीरा नगर निवासी गीता कुंवर पत्नी सुरेन्द्र सिंह की हत्या के आरोप में महिला के राजसमंद निवासी दामाद ईश्वर सिंह(24) को डिटेन कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक पड़ताल में सामने आया है कि गीता कुंवर की दो बेटियां हैं, तीन महीने पहले 12 मई को गीता की नाबालिग बड़ी बेटी की राजसमंद निवासी ईश्वर सिंह से शादी हुई थी। नाबालिग होने के कारण गीता ने बेटी को ससुराल नहीं भेजा था, इधर शादी के बाद से ही ईश्वर सिंह उसे ससुराल ले जाने के लिए दबाव बना रहा था।

UIT Udaipur

बात करने के बहाने साथ लेकर गया और कर दी हत्या

ईश्वर सिंह दो दिन पहले रविवार को राजसमंद से उदयपुर आया पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचा। बात करने का बहाना बनाकर उसने सास गीता कुंवर को साथ चलने को कहा। गीता कुंवर ईश्वर के साथ बाइक पर बैठकर घर से चली गयीं। ईश्वर सास गीता कुंवर को राजसमंद की तरफ ले गया और वहां गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। लाश को केलवा क्षेत्र के मार्बल स्लरी डंपिंग यार्ड में फेंक दिया।

पत्नी को झूठ बोलकर किया गुमराह

सास की हत्या के बाद आरोपी दामाद उसके राजसमंद स्थिति घर चला गया। इधर जब गीता कुंवर रात तक घर नहीं लौटीं तो बेटियों को चिंता हुई। मां का फोन लगाया तो वह स्वीच ऑफ था। ईश्वर से फोन पर बात की तो उसने झूठ बोल दिया कि वह राजसमंद से शाम को ही निकल गयी थीं। बेटियों को शक हुआ तो रविवार रात को ही सुखेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मोबाइल झाड़ियों में मिला तो पुलिस को हुआ शक

पुलिस ने गीता कुंवर का मोबाइल ट्रेस किया तो लोकेशन भुवाणा चौराहे की निकली। सोमवार को भी गीता कुंवर का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस मोबाइल लोकेशन तक पहुंची। लेकिन मोबाइल भुवाणा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस ने आस-पास के थाना और जिलों में गीता कुंवर की सूचना दी।

पुलिस राजसमंद पहुंची और वहां ईश्वर सिंह को पकड़ा। इधर पुलिस को मार्बल स्लरी डंपिंग यार्ड से महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश गीता कुंवर की थी। शुरूआती पूछताछ में तो ईश्वर सिंह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन फिर उसने सच उगल दिया और हत्या कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें : मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime in udaipurlatest news in hindilive udaipurman killed his mother in law in udaipurman killed his mother-in-lawmarbal slury dumping yardrajsamand kelwarajsamand newssukher udaipurudaipurudaipur liveudaipur murder caseUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .