AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम “INDIA”: बेंगलुरू में हुई बैठक में 26 दल हुए शामिल

Lucky Jain by Lucky Jain
July 18, 2023
Reading Time: 1 min read
opposition parties alliance second meeting in bengaluru alliance name india


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। विपक्षी दलों की दूसरी बैठक मंगलवार को बेंगलुरू में हुई। बैठक में 26 दल शामिल हुए, आज की बैठक में विपक्षी दलों के इस गठबंधन का नाम तय किया गया। कुछ नामों के सुझाव के बाद इंडिया नाम पर सहमति बनी और गठबंधन को “INDIA” (इंडियन नेशनल डवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) नाम दिया गया। इंडिया की अगली बैठक मुंबई में होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक में बाद प्रेसकॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने गठबंधन का नाम इंडिया बताया। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर हमारे बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन ये मतभेद इतने बड़े नहीं हैं कि हम इन्हें पीछे छोड़कर उन लोगों की खातिर आगे न बढ़ सकें, जिन्हें कुचला जा रहा है। हर संस्थान को विपक्ष के खिलाफ हथियार में तब्दील कर दिया गया है। इस बैठक को करने के पीछे हमारा मकसद संविधान, लोकतंत्र, धर्म-निरपेक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करने का है।

UIT Udaipur

2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे

खड़गे ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम सरकार की नाकामियों को उजाकर करेंगे। 2024 में साथ लड़ेंगे और ग्रेट रिजल्ट लाएंगे। सभी दलों में समन्वय के लिए 11 सदस्यों की एक समन्वय समिति बनेगी और इसका कार्यालय में बनाया जाएगा।
बीजेपी क्या तुम इंडिया को चैलेंस करोगे

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि देश में दलित, हिंदू, मुस्लिम हर किसी की जिंदगी खतरे में है। दिल्ली, बंगाल, मणिपुर हो, सरकार बेचना, सरकार खरीदना यही काम सरकार का है। हमारे गठबंधन का नाम इंडिया है, बीजेपी क्या तुम इंडिया को चैलेंज करोगे।

केन्द्र सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा 9 साल में केंद्र सरकार ने हर सेक्टर को बर्बाद कर दिया है। इन्होंने एयरपोर्ट, जहाज, आसमान, धरती, पाताल सब बेच दिया। इनकी सरकार से किसान, व्यापारी हर वर्ग दुखी है। देश में जिस तरह नफरत फैलाई जा रही है, उससे देश को बचाने के लिए हम इकट्‌ठा हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा हम देश को बताने आए हैं कि मैं हूं ना। देश हमारा परिवार है। हम अपने परिवार को बचाने एकत्र हुए हैं।

राहुल गांधी ने कहा आज देश की आवाज को दबाया जा रहा है। इंडिया नाम इसीलिए चुना गया, क्योंकि लड़ाई एनडीए और इंडिया के बीच है। मोदी और इंडिया के बीच में है। आपको पता है कि जब कोई इंडिया के खिलाफ खड़ा होता है तो जीत किसकी होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: indiaindia newsindian national development inclusive allianceindian national development inclusive alliance INDIAlatest news in hindinational newsopposition parties alliance name INDIAopposition parties alliance second meeting in bengaluru

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .