नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। मोदी सरनेम केस में हाईकोर्ट द्वारा राहुल गांधी को निचली अदालत से मिली 2 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। सजा पर रोक लगाने को लेकर अब राहुल गांधी के लिए सुप्रीम कोर्ट ही आखिरी उम्मीद है।
गौरतलब है कि 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान चुनावी रैली में राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इसके बाद गुजरात के भाजपा विधायक पुर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ सूरत में शिकायत दर्ज करवाई थी। यह केस सूरत कोर्ट में चला।
जहां सूरत कोर्ट ने इसी साल 23 मार्च को राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई थी। सूरत कोर्ट के फैसले के अगले दिन ही राहुल गांधी की संसद सदस्यता को खत्म कर दिया गया था। दो साल की सजा के सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात की हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले में सुनवाई करते हुए 7 जुलाई को गुजरात हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


