AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाश धरे गए: उदयपुर में की थी बड़ी चोरी

Lucky Jain by Lucky Jain
July 8, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest three accused of interstate thieves gang


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • एमपी की मामा भील गैंग के बदमाशों ने राजस्थान के कई जिलों की चोरियां कबूलीं
  • उदयपुर में 40 लाख नगद और 37 तोले सोने के जेवर की चोरी सहित लूट की वारदात कबूली

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर की हिरणमगरी थाना पुलिस ने अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह मामा भील गैंग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मध्यप्रदेश के इस गिरोह ने राजस्थान के कई जिलों में चोरियां कबूली हैं। बदमाश मध्यप्रदेश के धार से निकलने के बाद राजस्थान के जिस जिले से गुजरते थे, वहां चोरी की वारदात करते हुए आगे बढ़ते जाते थे।

एसपी भुवण भूषण यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार जिला निवासी शाहदर पुत्र मानसिंह भील, कनिया पुत्र गुरजीया पलासिया भील और मोहब्बत सिंह पुत्र कुंवरसिंह भील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को एमपी के धार जिले के टाण्डा के जंगलों से पकड़ा गया है, जिसमें धार की स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया है।

मई में हिरणमगरी सेक्टर 4 के विद्याधर नगर स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट से 40 लाख रूपए और 37 तोला सोने के जेवर चोरी होने की वारदात हुई थी। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही थी, पड़ताल में पुलिस को वारदात के पीछे मध्यप्रदेश के मामा भील गिरोह के बदमाशों का पता चला। तकनीकी संसाधनों के जरिए पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा किया और मध्यप्रदेश की पुलिस के सहयोग से टाण्डा के जंगलों से तीनों बदमाशों को धरदबोचा।

हॉस्पिटल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर करते थे रैकी

एडि.एसपी मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने प्रदेश के निम्बाहेड़ा, भीलवाड़ा, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, भीम, नाथद्वारा सहित अन्य जिलों और क्षेत्रों में चोरियां करना कबूला है। आरोपी मध्यप्रदेश से उनकी बोलेरो कार से आते थे। उदयपुर में बदमाश गीतांजलि हॉस्पिटल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर आस-पास के नगरीय क्षेत्र में रैकी करने निकल जाते थे। रैकी के बाद बदमाश सूने मकान में चोरी को अंजाम देकर वापस गीतांजलि हॉस्पिटल पहुंचते थे, कपड़े बदलकर वापस गाड़ी लेकर निकल जाते थे। विद्या नगर सेक्टर 4 स्थित फ्लैट में चोरी करने के लिए भी बदमाशों ने वारदात का यही तरीका अपनाया था।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बचने के लिए बदमाश मुंह पर मास्क बांधकर आते थे और पुलिस से बचने के लिए कपड़े भी बदल लेते थे। आरोपियों ने पूछताछ में गत वर्ष 29 जुलाई को एक फ्लैट से 50 हजार रूपए नगद और जेवर चोरी करना और 19 अगस्त को वृद्धा से मारपीट कर चैन स्नेचिंग की वारदात करना कबूला है।

आरोपियों की गिरफ्तारी में इस टीम का रहा योगदान

थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, प्रशिक्षु एसआई अंकित सामरिया, साइबर सेल एएसआई गजराज, कांस्टेबल रामजीलाल, कांस्टेबल किरण, मुकेश कुमार, नन्दकिशोर, लोकेश रायकवाल सहित एमपी के धार जिले के टाण्डा थानाधिकारी विजय वास्ले, हेडकांस्टेबल आशीष अजनारे की मुख्य भूमिका रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime in udaipurhiranmagri udaipurinter state thieves ganglatest news in hindirajsamand newstheft in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Policeudaipur police arrest thieves gangudaipur police arrest three accused of interstate thieves gang

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .