नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में बुधवार को वकीलों के दो गुटों बीच बहस के बाद फायरिंग हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1.35 बजे सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन को तीस हजारी अदालत परिसर में गोली चलने (Firing in Tis Hazari Court) की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि तीस हजारी कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो गुटों में बहस बढ़ने के दौरान एक वकील ने कथित तौर पर हवा में फायरिंग कर दी।
फिलहाल स्थिति सामान्य है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पता लगा रही है कि जिस वकील ने फायरिंग की थी, क्या उसके पास लाइसेंस है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।


