31 मई को अजमेर में जनसभा को करेंगे संबोधित
अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसको लेकर राजनीतिक हलचल और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के राजस्थान दौरे भी बढ़ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इसी महीने राजस्थान का दूसरा दौरा होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को अजमेर आएंगे और यहां कायड़ विश्रामस्थली पर होने वाली जनसभा को संबोधित करेंगे (pm narendra modi rajasthan visit)। इससे पहले पीएम मोदी 10 मई को राजस्थान के नाथद्वारा आए थे और यहां जनसभा को संबोधित किया था, नाथद्वारा से वे आबूरोड स्थित ब्रह्मकुमारी के आश्रम गए थे और कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे अजमेर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अजमेर पहुंचेंगे। पीएम के दौरे को लेकर भाजपा में तैयारियां तेज हो गयी हैं। अजमेर व आस-पास के जिलों के पदाधिकारियों और विधायकों को उनके क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ता और आमजन को लाने की जिम्मेदारी दी गयी है।
यह भी पढ़ें : पीएम मोदी इस महीने पहली बार कब और कहां आए थे

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


