AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

2000₹ का नोट RBI सर्कुलेशन से वापस लेगा, आमजन बैंक जाकर बदलवा सकेंगे नोट

Lucky Jain by Lucky Jain
May 19, 2023
Reading Time: 1 min read
2000₹ denomination bank notes- withdrawal from circulation, will continue as legal tender


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को भारतीय मुद्रा का 2000₹ का नोट का सर्कुलेशन वापस लेने की घोषणा की है(2000₹ note withdrawal from circulation), हालां कि आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि वह इन नोट को वापस लेगा, लेकिन यह नोट मान्य (लीगल) बने रहेंगे। आरबीआई ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि आमजन 23 मई से 30 सिंतबर तक उनके पास मौजूद 2000₹ के नोट को बैंक जाकर बदलवा सकते हैं या उनके बैंक खाते में जमा करवा सकते हैं। हालां कि एक बार में 20 हजार रूपए मतलब 2000₹ के 10 नोट ही बैंक जाकर बदलवाए जा सकेंगे।

आरबीआई ने बताया कि 2000₹ का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। उस वक्त मार्केट में चल रहे 500 और 1000 के नोट को बंद कर दिया था, जिसकी जगह 500 का नया नोट और 2000 का नोट मार्केट में जारी किया गया था।

UIT Udaipur Poster

2000₹ के नोट की छपाई 2019 में ही बंद कर दी गयी

आरबीआई ने जानकारी दी है कि 2000₹ के नोट की छपाई 2019 से ही बंद कर दी गयी थी। आरबीआई ने प्रेसनोट में कहा है कि 2000₹ के नोट का चलन मार्केट में लगातार घट रहा है और ट्रांजेक्शन के लिए भी लोग 2000₹ के नोट का उपयोग कम कर रहे हैं। इन सभी स्थितियों को देखते हुए आरबीआई ने “क्लीन नोट पॉलिसी” के तहत यह निर्णय लिया है कि वह 2000₹ के नोट का सर्कुलेशन वापस लेगा। हालां कि यह बैंक नोट मान्य और लीगल रहेगा।

RBI ने सभी बैंकों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वह 2000₹ के नोट को ईशू करने पर रोक लगा दें, मतलब बैंक किसी व्यक्ति द्वारा खाते से रूपए विड्रॉ करने पर उसे राशि में 2000₹ के नोट नहीं दें।

आरबीआई द्वारा जारी की गयी अधिकृत जानकारी

2000₹ note withdrawal from circulation
Tags: 2000₹ denomination bank notes withdrawal2000₹ note2000₹ note withdrawal from circulationar live newsindiaindia newslatest news in hindinational newsRBIrs 2000 note

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .