भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग कर की नारेबाजी
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 16 दिन से धरने पर बैठे पहलवानों (wrestlers protest) के समर्थन में आज सोमवार को किसान यूनियन के नेता और किसान दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंच गए। धरना स्थल पर पहुंचने के जल्दी में कुछ लोगों पुलिस बैरिकेड्स पर चढ़ते हुए निकले, इससे बैरिकेट्ड गिर गए। किसान नेताओं ने नारेबाजी की और यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ट्रेक्टर-ट्रॉली नहीं, निजी वाहन से कर सकते हैं दिल्ली में प्रवेश
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर पहुंच गए हैं और बैठक शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। इनके प्रवेश के लिए बैरिकेड्स को पीछे की ओर रख दिया था। कुछ लोगों को पहुंचने की जल्दी थी, जिसमें बैरिकेड्स गिर गए।
दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर तक पहुंचने के लिए रविवार से शुरू हुए किसानों के मार्च में भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था। पुलिस ने लोगों को ट्रैक्टर ट्रॉलियों से नहीं, बल्कि निजी वाहनों और बसों से दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें : प्रदर्शन कर रहीं महिला पहलवानों ने हाथ जोड़कर मांगी थी मदद
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


