AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में श्री वेदांता हॉस्पिटल का पंजीयन निरस्त

Lucky Jain by Lucky Jain
April 13, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur shree vedanta hospital registration cancelled due to irregularities by medical and health department


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्लीनिकल स्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर के निर्देश पर आज गुरूवार को सीएमएचओ ने भुवाणा स्थित श्री वेदांता हॉस्पिटल (udaipur shree vedanta hospita) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अस्थाई रूप से जारी पंजीकरण निरस्त कर दिया है। यह कार्यवाही सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट 2010 के तहत की है।

गौरतलब है कि इसी स्थान पर पहले शर्मा हॉस्पिटल संचालित होता था, कोविड काल में मिली अनियमितताओं और ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से मरीजों के जीवन से हुए खिलवाड़ के बाद तत्कालीन सीएमएचओ ने शर्मा हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर सीज कर दिया था। इसके बाद शर्मा हॉस्पिटल यहां बंद हो गया था।

UIT Udaipur Poster

दो मरीजों को जबरन रोके रखने की शिकायत पर शुरू हुई थी जांच

सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया ने बताया कि गत महीनों में रोड एक्सीडेंट के दो मरीजों को श्री वेदांता हॉस्पिटल में जबरन रोक कर रखने की शिकायत प्राप्त हुई थी। तत्काल कार्यवाही करते हुए मरीजों को राहत पहुंचायी गयी थी और शिकायत की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की गयी थी। जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी में सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया, डीएसपी चेतना भाटी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता और आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य ने जांच की।

जांच कमेटी ने पाया कि हॉस्पिटल में क्लीनिकल एस्टेब्लिसमेंट एक्ट का उल्लंघन हो रहा है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर श्री वेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया। प्रबंधन की ओर से कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। इस पर हॉस्पिटल के पंजीकरण को निरस्त किया गया और इसकी पालना करने के लिए आज गुरूवार को सीएमएचओ ने हॉस्पिटल पहुंचकर कार्यवाही की।

जब सीएमएचओ डॉ. शंकर बामनिया श्री वेदांता हॉस्पिटल पहुंचे, तो उस समय भी वहां दो मरीज भर्ती थे। जिन्हें सीएमएचओ ने सरकारी खर्चे पर जीबीएच हॉस्पिटल शिफ्ट करवाया। सीएमएचओ ने कार्यवाही करते हुए पूरे हॉस्पिटल का अवलोकन किया और मौका-पर्चा बनाकर हॉस्पिटल के मेन गेट पर पंजीकरण निरस्त होने का नोटिस लगाया। इस दौरान सीएमएचओ के साथ उपखंड अधिकारी बड़गांव रमेश बहेडिया, थाने का जाब्ता, आरसीएचओ डॉक्टर अशोक आदित्य, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राजेंद्र सोलंकी, मनीष मेघवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : इसी स्थान पर दो साल पहले चल रहा शर्मा हॉस्पिटल भी ऐसे बंद हुआ था

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsmedical and health department rajasthanrajasthan newsudaipurudaipur CMHO Dr Shankar BamaniyaUdaipur newsudaipur shree vedanta hospitaudaipur shree vedanta hospital registration cancelled

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .