AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

केरल : चलती ट्रेन में यात्री ने सहयात्री को आग लगाई, दो साल के बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत, 8 झुलसेi

Lucky Jain by Lucky Jain
April 3, 2023
Reading Time: 1 min read
three died after man man set co passengers on fire in moving train in kozhikode kerala


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोझीकोड,(एआर लाइव न्यूज)। केरल के कोझीकोड शहर में रविवार रात अलाप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन में एक यात्री ने सह यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से दो साल के बच्चे, महिला सहित तीन की मौत हुई है, जबकि 8 लोग झुलस गए हैं। घटना रात पौने दस बजे की है, जब ट्रेन कोझीकोड शहर को पार कर कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। ट्रेन की बोगी में मौजूद अन्य यात्रियों ने मदद के लिए चेन खींचकर ट्रेन को रूकवाया, इस दौरान आरोपी यात्री फरार हो गया।

रेलवे पुलिस सहित स्थानीय पुलिस आरोपी यात्री की तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी को चिह्नित कर लिया गया है। ट्रेन में पुलिस को फरार आरोपी से संबंधित एक संदिग्ध बैग भी मिला है, जिससे पुलिस ने इस घटनाक्रम में आतंकी हमले के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है। दो मृतकों की पहचान रेहाना और तौफीक नाम से हुई है, वहीं मृत बच्चा रेहाना के साथ था।

रेलवे ट्रैक से तीन लोगों के जले ही शव बरामद किए

पुलिस ने बताया कि रात को ट्रेन कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी। ट्रेन में बैठे एक यात्री की उसके सहयात्री से किसी बात पर बहस हो गयी ,जो कुछ ही देर में झगड़े में तब्दील हो गयी। एक यात्री ने दूसरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसे आग लगा दी। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद एक बच्चा, महिला सहित आठ अन्य यात्री भी गंभीर रूप से झुलस गए। चेन पुलिंग कर ट्रेन को रूकवाया गया। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आग लगाने वाला यात्री फरार हो गया।

आरपीएफ पुलिस ने आग बुझाई और झुलसे हुए लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया। इस दौरान पुलिस को झुलसे एक बच्चे, महिला सहित तीन लोगों के लापता होने की जानकारी मिली। इस पर पुलिस ने रेलवे ट्रेक की तलाशी ली, तो ट्रेक पर महिला, बच्चे सहित तीन लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। पुलिस ने आशंका जताई है कि आग लगने के बाद बचने की कोशिश के दौरान ये तीनों लोग ट्रेन के गेट के पास आए होंगे और गिर गए होंगे।

UIT Udaipur Poster

यात्रियों में दहशत

इस घटना ने ट्रेन में सफर करने वाले हर यात्री को दहशत में डाल दिया है। इधर झुलसे हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने और आवश्यक निरीक्षण व चेकिंग के बाद रेलवे ने आगे के गंतव्य के लिए यात्री जारी रखी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: fire attack in trainindiaindia newskozhikode keralaman set co passengers on fire in moving train in kozhikode keralanational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .