AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पेपर लीक मामलाः रेलमगरा में कार्यरत बिजली निगम का कार्मिक बर्खास्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 22, 2023
Reading Time: 1 min read
paper leak case forest guard recruitment exam rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में हुई कार्रवाई

जयपुर( एआर लाइव न्यूज)। पिछले साल 12 नवंबर को हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत तकनीकी सहायक दीपक शर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए कार्मिक को बर्खास्त किया गया है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक एन एस निर्वाण ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 नवंबर 2022 को वन रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके पेपर लीक प्रकरण में लिप्त एवं पुलिस अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर निगम कर्मचारी दीपक शर्मा को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया। उन्होंने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी सहायक अभियंता (पवस) कार्यालय, अजमेर विद्युत वितरण निगम रेलमगराए राजसमंद में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen sanjay navvarsh

वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन की दूसरी पारी का पेपर लीक हुआ था

उल्लेखनीय है कि 12 नवम्बर 2022 को राज्य कर्मचारी चयन आयोग की ओर से हुई वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन की दूसरी पारी का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। तब पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 9 अरोपियों को गिरफ्तार किया था। तब पुलिस पड़ताल में यह खुलासा हुआ था कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का पर्चा एक घंटे पहले ही पेपर लीक गिरोह ने वॉट्सएप पर भेज दिया था।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen bhuvnesh vyas

उस समय पुलिस ने दरीबा स्थित 132 केवी जीएसएस पर तकनीकी सहायक जाखौदा थाना सपोटरा,जिला करौली निवासी दीपक शर्मा के मोबाइल से पर्चा पकड़ा था। पुलिस पड़ताल में यह खुलासा भी हुआ था कि दीपक ने उस पेपर को 6-6 लाख रुपए में आगे दूसरे अभ्यर्थियों को बेच दिया था।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindipaper leak case forest guard recruitment exampaper leak case in rajasthanrajasthan newsrajsamand newsVanrakshak bharti pariksha

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .