नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय फिल्म RRR ने इतिहास रच दिया है। निर्देशक राजमौली की फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने ऑस्कर-2023 का अवॉर्ड जीता है (Natu Natu won Oscar 2023)। अवॉर्ड जीतने के साथ ही इस गाने को जब ऑस्कर में परफॉर्म किया गया, तो खुशी दो गुनी हो गयी। इसे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने प्रजेंट किया।
यह जीत ऐतिहासिक इसलिए भी है, क्यों कि ये ऐसी पहली भारतीय फीचर फिल्म है, जिसके गाने को ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है, इसके साथ ही ऐसा भी पहली बार हुआ जब ऑस्कर्स में कोई भारतीय गाना परफॉर्म किया गया। नाटू-नाटू गाने को एमएम किरावनी ने कंपोज किया है और चंद्र बोस ने लिखा है, इस गाने को जूनियर एनटीआर और राम चरण ने शूट किया है। यह गीत हिंदी में नाचो नाचो तमिल में नट्टू कुथु और कन्नड़ में हल्ली नाटू के रूप में जारी किया गया था।
ऑस्कर में परफॉर्मेंस देख हर शख्स ने खड़े होकर तालियां बजाईं
इस गाने को प्रजेंट करने पहुंची दीपिका ने अपनी स्पीच शुरू करते हुए कहा, जुबान पर चढ़ने वाला कोरस, थिरकने पर मजबूर करने वाली बीट्स और शानदार डांस मूव्ज से यह गाना ग्लोबल सेंसेशन बन गया। दीपिका की स्पीच के साथ ही तालियां बजने लगीं। दीपिका बोलीं ये गाना इस फिल्म में बहुत अहम हिस्सा है, जो दो असली क्रांतिकारियों अल्लुरी सीतारामा राजू और कोमारामा भीम की दोस्ती के बारे में है, असल में ये गाना तेलुगू में गाया गया है।

एक्ट्रेस आगे कहती हैं, इस गाने को यूट्यूब और टिकटॉक पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। पूरी दुनिया में इस गाने पर थिएटर्स में लोग झूम चुके हैं, और ये गाना किसी भारतीय प्रोडक्शन फिल्म का ऑस्कर में नोमिनेटेड होने वाला पहला गाना है। दीपिका ने स्पीच में कहा क्या आप नाटू को जानते हैं, क्योंकि अगर नहीं, तो अब आप जानने वाले हैं, आरआरआर से ये है नाटू नाटू….. इसके बाद नाटू-नाटू को ऑस्कर्स में लाइव परफॉर्म किया गया। गाने की परफॉर्मेंस इतनी धमाकेदार थी कि डॉल्बी थिएटर में बैठे हर शख्स ने इसके खत्म होने के बाद खड़े होकर तालियां बजाईं।
यह भी पढ़ें : उदयपुर में महाराणा कुंभा संगीत समारोह 14 मार्च से होगा शुरू
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


