AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

महाराणा कुम्भा संगीत समारोह 14 मार्च से: शास्त्रीय संगीत के 50 से अधिक कलाकारों की होंगी प्रस्तुतियां

Lucky Jain by Lucky Jain
March 9, 2023
Reading Time: 1 min read
maharana kumbha sangeet samaroh 2023 will start from 14 march


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महाराणा कुम्भा संगीत परिषद उदयपुर की ओर से 60वां महाराणा कुम्भा संगीत समारोह (maharana kumbha sangeet samaroh 2023) 14 मार्च से शुरू होगा। छह दिवसीय समारोह में शास्त्रीय संगीत के 50 से अधिक कलाकार उदयपुर के लोककला मंडल में गायन, वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे।

संस्था के सचिव मनोज मुर्डिया ने बताया के यह समारोह 14 मार्च से 19 मार्च तक आयोजित होगा। हर दिन ठीक शाम सात बजे से कार्यक्रम शुरू होगा और दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रेम भंडारी के अनुसार इस समारोह में पद्मश्री कलाकारों के साथ-साथ संगीत नाटक अकादमी से पुरस्कार प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगें।

UIT Udaipur Poster

यह रहेगा कार्यक्रम

  • 14 मार्च : पुणे के मोहिनी बेंड और 5 महिला कलाकारों द्वारा गायन और वादन की प्रस्तुति होगी। जिसमें रुचिका केदार गायन करेंगी और सितार पे सहाना बेनर्जी, तबला सावनी तलवलकर, हारमोनियम अदिति गराडे और पखावज पे अनुजा बुराडे अपनी सामूहिक प्रस्तुती देंगी। इसके पश्चात पुणे की विदुषी मंजुषा पाटिल का शास्त्रीय गायन होगा।
  • 15 मार्च : पद्मश्री उस्ताद मोईनुद्दीन खान का उनके पुत्र मोमिन खान के साथ सारंगी वादन और उसके पश्चात भोपाल के पद्मश्री पंडित उमाकांत गुंदेचा और अनंत गुंदेचा का ध्रुपद गायन होगा।
  • 16 मार्च : डॉ आरती सिंह का रांची का प्रसिद्ध नृत्य ग्रुप कत्थक नृत्य की प्रस्तुति देगा और उसके बाद देश की प्रसिद्ध ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ओडिसी नृत्य पेश करेंगी।
  • 17 मार्च : दिल्ली के सुप्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ संतोष नाहर वायलिन वादन पेश करेंगे और उसके बाद मोहम्मद अमान खान ख्याल गायकी प्रस्तुत करेंगे।
  • 18 मार्च : कार्यक्रम की शुरुआत में मुम्बई की मशहूर बांसुरी वादिका देबोप्रिया और सुष्मिता युगल बांसुरी वादन पेश करेगी जो फ्ल्युट सिस्टर्स के नाम से देश विदेश में विख्यात हैं। बांसुरी वादन के बाद में पुणे के प्रसिद्ध ख्याल गायक पद्मश्री पंडित उल्हास कशालकर अपना गायन प्रस्तुत करेंगें।
  • 19 मार्च : 6 दिवसीय समारोह के अंतिम दिन ओडिसी नृत्य कि प्रस्तुती कृष्णेंदु साहा देंगें और कार्यक्रम के अंत में दिल्ली का मशहूर दि प्रोजेक्ट त्रिवेणी ग्रुप, ताल कचहरी, कत्थक, भरतनाट्यम एवं ओडिसी नृत्य की सामूहिक प्रस्तुति देगा।
Gulabchand Kataria raised the paper leak issue

यह भी पढ़ें : वागड़ में होली की अनोखी परंपरा

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 60th maharana kumbha sangeet samarohar live newsmaharana kumbha sangeet samaroh 2023maharana kumbha sangeet samaroh in udaipurshastriya sangeetshastriya sangeet artistudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .