AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देश में रॉकफास्फेट की 8% आपूर्ति राजस्थान से होती है

Lucky Jain by Lucky Jain
March 4, 2023
Reading Time: 1 min read
Rajasthan supplies 8% of rock phosphate in the country


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • शेष 92% के लिए विदेशों से आयात पर निर्भरता : एसीएस डॉ. अग्रवाल
  • आरएसएमएम द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 1635 करोड़ का राजस्व अर्जन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। माइंस, पेट्रोलियम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने आरएसएमएम (RSMM) के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान में खनिज रॉकफास्फेट की विपुल संभावनाओं को देखते हुए माइंस विभाग द्वारा रॉकफास्फेट के एक्सप्लोरेशन और रिसर्च कार्य को और अधिक गति दी जाएगी। देश की कुल मांग का 8% रॉक फास्फेट राजस्थान माइंस एवं मिनरल्स आरएसएमए द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि शेष 92% रॉकफास्फेट की मांग पूरी करने के लिए देश पूरी तरह से विदेशों से आयात पर निर्भर है।

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने कहा आरएसएमएम द्वारा रॉकफास्फेट के साथ ही जिप्सम, लिग्नाइट और लाईमस्टोन का खनन किया जा रहा है। विशेषज्ञों ने प्रदेश में रॉकफास्फेट के अकूत भण्डार की संभावनाएं जताई हैं। ऐसे में रॉकफास्फेट के नए क्षेत्रों की खोज कर इसके खनन कार्य को विस्तारित किया जाएगा। इससे देश की रॉक फॉस्फेट की उपलब्धता के लिए विदेशों पर निर्भरता कम होगी। रॉकफास्फेट का भूमि की उर्वरता के लिए रासायनिक उर्वरकों में प्रमुखता से उपयोग होता है।

आरएसएमएम ने 2022-23 वित्तीय वर्ष में अब तक 1635 करोड़ का राजस्व अर्जित किया

डॉ. अग्रवाल ने बताया कि आरएसएमएम द्वारा जनवरी माह तक 58 लाख मिलियन टन खनिज उत्पादन किया है। जिसमें से 10 लाख 55 हजार मिलियन टन रॉकफास्फेट, 5 लाख 20 हजार मिलियन टन जिप्सम, 9 लाख 71 हजार मिलियन टन लिगनाइट और 32 लाख 63 हजार मिलियन टन लाइमस्टोन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने आरएसएमएम को कॉर्पोरेट सोशल सिक्योरिटी क्षेत्र में भी सक्रियता बढ़ाने को कहा।

निदेशक माइंस व एमडी आरएसएमएम संदेश नायक ने बताया कि आरएसएमएम द्वारा इस वर्ष जनवरी माह तक रिकॉर्ड 1635 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है। सर्वाधिक 901 करोड़ से अधिक का रेवेन्यू रॉकफास्फेट से प्राप्त हो रहा है। नायक ने बताया कि आरएसएमएम द्वारा उदयपुर के पास झामरकोटड़ा में रॉकफास्फेट, बीकानेर और पश्चिमी राजस्थान में जिप्सम, जोधपुर, जैसलमेर और नागौर में लाइमस्टोन और जयपुर, नागौर और बाड़मेर में लिग्नाइट के लिए स्टटेजिक इकाइयां कार्य कर रही है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

समीक्षा बैठक में जीजीएम मुकेश चतुर्वेदी, अरुण सिंह, वित्तीय सलाहकार टीआर अग्रवाल ने आरएसएमएम के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। असीम अग्रवाल ने पीपीटी से प्रजेटेंशन दिया। इस अवसर पर उपसचिव माइंस नीतू बारुपाल, एसजी संजय गोस्वामी व आरएसएमएम के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : प्रदेश के इन जिलों में मिले रेयर अर्थ एलीमेंट

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACS Mines Dr. Subodh AgarwalACS subodh agarwalar live newsCM Ashok Gehlotrajasthan newsrock phosphatersmmudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .