AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर में मिले रेयर अर्थ एलिमेंट्स

Lucky Jain by Lucky Jain
February 14, 2023
Reading Time: 2 mins read
rare earth elements found in udaipur pali jalore barmer rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • चीन पर निर्भरता कम होगी
  • भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया
  • कैंसर की दवा, बेटरी, लेजर, एरोस्पेस सहित बहुउपयोगी हैं रेयर अर्थ दुर्लभतम खनिज : डॉ.अग्रवाल

लकी जैन,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के उदयपुर, पाली, जालौर और बाड़मेर चार जिलों में दुर्लभतम खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट (Rare Earth Elements) के भंडार मिले हैं। खान विभाग की ओर से की जा रही आरंभिक खोज में प्रदेश के इन क्षेत्रों में कार्बोनेटाइट्स व माइक्रोग्रेनाइट चट्टानों में बस्तनासाइट, ब्रोटोलाईट, सिंचीसाइट और जेनोटाइम रेयर अर्थ एलिमेंट्स के भण्डार होने का पता चला है। इसे लेकर खान विभाग काफी उत्साहित है।

खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के चार जिलों में दुर्लभतम खनिज रेयर अर्थ एलिमेंट के भण्डार मिलने के आरंभिक अनुमानों से विभाग उत्साहित है। इससे देश की चीन पर निर्भरता कम होगी, वर्तमान समय में रेयरअर्थ एलिमेंट के निर्यात बाजार में चीन की मोनेपोली है और करीब 95 प्रतिशत आपूर्ति चीन द्वारा की जा रही है। लेकिन उदयपुर, पाली, जालौर और बाड़मेर के आस-पास क्षेत्रों की आरंभिक खोज में कार्बोनेटाइट्स व माइक्रोग्रेनाइट चट्टानों में बस्तनासाइट, ब्रिटोलाईट, सिंचीसाइट और जेनोटाइम रेयरअर्थ एलिमेंट्स के भण्डार होने का पता चला है। एसीबी माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने सिवाना रिंग काम्पलेक्स में 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है,

UIT Udaipur

कैंसर की दवा में उपयोगी हैं ये रेयर अर्थ एलीमेंट्स

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि रेयर अर्थ एलिमेंट के भण्डार मिलने की आरंभिक जानकारी के बाद इनके एक्सप्लोरेशन कार्य में तेजी लाने और सैंपल एनालिसिस के निर्देश दिए हैं। ये रेयर अर्थ एलीमेंट्स ऐरोस्पेस, लेजर, बैटरी, मेगनेट, न्यूक्लियर बैटरी, एक्स-रे ट्यूब, सेरेमिक, हाई टेंपरेचर बैटरी, फ्लोरोसेंट लेंप के साथ ही केंसर की दवा में उपयोग होते हैं।

जिलों के इन क्षेत्रों में मिले हैं रेयर अर्थ एलीमेंट्स

  • उदयपुर के पास निवाणियां गांव में कार्बोनेटाइट्स चट्टानों में और पाली के पास ढ़ाणी ग्रेनाइट ब्लॉक में रेयर अर्थ के डिपोजिट है।
  • जालौर के सिवाना में माइक्रोग्रेनाइट की चट्टानें मिली हैं, जिनमें दुलर्भतम जेनोटाइम रेयर अर्थ के डिपोजिट्स हैं।
  • बाड़मेर के कमठाई में 5 मिलियन टन रेयर अर्थ के भण्डार संभावित हैं।
nagar nigam

7 ब्लॉक एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व किए गए

एसीबी माइंस डॉ. अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने सिवाना रिंग काम्पलेक्स में 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है, ऐसे में यहां मिले रेयर अर्थ एलीमेंट्स की गुणवत्ता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विभाग द्वारा एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने और सेंपल एनालिसिस के निर्देश दिए है।

उन्होने बताया कि रेयर अर्थ की गुणवत्ता अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि सिवाना रिंग काम्पलेक्स में भारत सरकार के एटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट ने 7 ब्लॉकों को एक्सप्लोरेशन के लिए रिजर्व कराया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने निदेशक संदेश नायक सहित अधिकारियों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें : नाथद्वारा और बांसवाड़ा में मिले सोने के भंडार

Tags: ar live newsmines department rajasthanRajasthanrajasthan newsrare earth element brotoliterare earth element in barmerrare earth element in indiarare earth element in jalorerare earth element in palirare earth element in rajasthanrare earth element in udaipurrare earth element sinchaterare earth elementsrare earth elements bastnasiterare earth elements found in udaipur pali jalore barmer rajasthanrare earth elements xenotimeudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .