AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

आईफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया, डिलीवरी बॉय लेकर आया तो उसकी हत्या कर मोबाइल रख लिया

Lucky Jain by Lucky Jain
February 20, 2023
Reading Time: 1 min read
delivery boy murdered by man for iphone mobile in karnataka


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एआर लाइव न्यूज। कर्नाटक के हासन शहर में एक युवक ने आईफोन लेकर आए डिलीवरी बॉय की हत्या इसलिए कर दी, क्यों कि उसके पास आईफोन मोबाइल खरीदने के रूपए नहीं थे और वह आईफोन लेना चाहता था। इस सनसनीखेज मामले का खुलासा कर्नाटक पुलिस ने किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक अर्सिकेरे निवासी हेमंत दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी हेमंत दत्ता ने कबूल किया कि वह आईफोन मोबाइल लेना चाहता था, लेकिन उसके पास आईफोन खरीदने के रूपए नहीं थे। इस पर उसने योजना बनाई, उसने 46000 रूपए का आईफोन ऑनलाइन साइट के जरिए ऑर्डर किया। 7 फरवरी को जब डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक आईफोन लेकर हेमंत दत्ता के घर पहुंचा, तब दत्ता ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने को कहा और घर के अंदर बुला लिया। डिलीवरी बॉय नाइक बैठा था, इसी दौरान दत्ता पीछे से आया और धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर ली।

nagar nigam

हत्या के बाद लाश ठिकाने लगाने के लिए तीन दिन इंतजार किया

आरोपी दत्ता ने डिलीवरी बॉय नाइक की हत्या तो कर दी, लेकिन लाश ठिकाने लगाने के लिए तीन दिन इंतजार किया। इस दौरान उसने लाश को घर के अंदर ही छुपा कर रखा। इसके बाद 10 फरवरी को लाश को हासन से अर्सिकेरे लेकर गया और वहां अर्सिकेरे में अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर फेंक आया, पहचान छुपाने के लिए दत्ता ने पेट्रोल डालकर लाश को जलाने का प्रयास भी किया।

UIT Udaipur

सीसीटीवी फुटेज से गहराया संदेह

इधर डिलीवरी बॉय हेमंत नाइक के लापता होने पर उसके भाई ने पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस नाइक की तलाश कर रही थी, तभी उन्हें रेलवे ट्रेक पर एक लाश पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस ने शिनाख्त की तो मृतक की पहचान हेमंत नाइक के तौर पर हुई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की

पुलिस ने डिलीवरी बॉय के भाई, दोस्त सहित अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पुलिस को पता चला कि वह उस दिन डिलीवरी देने गया था और इसके बाद से लापता है। पुलिस ने संदिग्ध आरोपी की सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो वह भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदता दिखाई दिया। संदेह गहराया तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी वारदात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में राजस्थान के दो युवकों को जिंदा जलाया

डिसक्लेमर : एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: apple iphonear live newsdelivery boy murdered by man for iphonedelivery boy murdered by man for iphone mobile in karnatakaflipkartindiaindia newsiphonekarnataka newsman killed delivery boy for iphonenational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .