AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

8 जिलों में माइनर मिनरल के 71 खनन प्लाटों की ई-नीलामी 1 मार्च से

Devendra Sharma by Devendra Sharma
February 18, 2023
Reading Time: 1 min read
Mines Department Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, मेसेनरी-सेंडस्टोन, सिलिकासेंड की माइंस की होगी नीलामी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। खान विभाग (mines department rajasthan) ने प्रदेश के 8 जिलों में माइनर मिनरल के 71 खनन प्लाटों की ई.नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है। खनन प्लॉटों की आगामी 1 मार्च से 15 मार्च 2023 तक भारत सरकार के ई.प्लेटफार्म पर ई.नीलामी होगी।

खान विभाग के एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि विभाग ने माइनर मिनरल ग्रेनाइट, क्वार्टज, फेल्सपार, सेंडस्टोन, सिलिकासेंड, मेसेनरी स्टोन, डाइमेंशनल लाईमस्टोन आदि के नीलामी के लिए 71 प्लॉट तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वैध खनन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक खनि प्लॉट तैयार कर नीलाम करने के निर्देशों की पालना में अधिक से अधिक खनन प्लॉट तैयार कर नीलामी को प्राथमिकता दी जा रही है। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की देखरेख में नीलामी की कार्यवाही में इस साल अधिक तेजी लाई गई हैं। प्रदेश में 17 फरवरी को ही माइनर मेजर के 630 खनिज प्लॉटों की ई नीलामी प्रक्रिया पूरी होने जा रही है।

UIT Udaipur

विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि 71 खनिज प्लॉटों की ई नीलामी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 1 मार्च से होने वाली नीलामी में सर्वाधिक 31 प्लॉट नागौर के सैनणी, असावरी में मेसेनरी स्टोन के नीलाम होंगे। जैसलमेर हड्डा में डाइमेंशनल लाईमस्टोन के 16 प्लॉट्स व जैसलमेर के ही पारेवर में सिलिका सेंड के 2 प्लॉटों की ई नीलामी होगी।

भीलवाड़ा के आसीन्द झालरा में ग्रेनाइट के 12 प्लॉटों, सीकर के नृसिंहवाला (पाटन) बनियालानगर (नीम का थाना) में मेसेनरी स्टोन व क्वार्टज के दो प्लॉट, राजसमंद के दोवड़ में क्वार्टज फेल्सपार व ग्रेनाइट के दो प्लॉट, उदयपुर के लसाडिया बोडकी व ईडाना संलूबर में क्वार्टज फेल्सपार व ग्रेनाइट के 4 प्लॉट, जोधपुर के कास्टी बावड़ी में सेंण्डस्टोन मेसेनरी स्टोन के एक प्लॉट और जयपुर कोटपुतली के खेड़ा निहालपुरा में मेसेनरी स्टोन के एक प्लॉट की ई-नीलामी की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

यह भी पढ़ें : प्रदेश के इन चार जिलों में मिले दुर्लभ रेयर अर्थ एलीमेंट

Tags: ACS subodh agarwalCM Ashok Gehlotmines department rajasthanminor minerals plots e-auction rajasthanRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .