AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

बजरंग दल पदाधिकारी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
February 13, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police arrest accused of bajrang dal worker murder


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हत्या में संदिग्ध भूमिका के चलते सेंट्रल जेल में बंद बदमाश दिलीपनाथ के बैरिक की तलाशी में 6 मोबाइल, 2 पैन ड्राइव सहित अन्य सामान मिला

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के रामपुरा चौराहे के पास गत दिनों बजरंग दल के पदाधिकारी राजू तेली उर्फ राजेन्द्र परमार की सरेराह गोली मार कर हुई हत्या (udaipur shot dead case) मामले में पुलिस ने एक आरोपी कोटपुतली जयपुर ग्रामीण निवासी विजय मीणा उर्फ सिकरा पुत्र हरदान मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की है। राजू तेली की हत्या के समय विजय मीणा ने मुख्य आरोपी प्रीतम सिंह के मिलकर राजू तेली को गोली मार कर हत्या की थी।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि राजेन्द्र परमार की हत्या के आरोप में विजय मीणा को गिरफ्तार किया गया है। विजय मीणा के साथ मौके पर प्रीतम सिंह भी मौजूद था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। हत्या में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ की भूमिका की जांच की जा रही है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

बंदियों ने टॉयलेट में बहा दिए थे 6 मोबाइल

एसपी ने बताया सूचना मिली थी कि हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ जेल में मोबाइल का उपयोग करता है और विगत कुछ दिनों से बाहर रह रहे सहयोगियों से मोबाइल पर बात कर जेल से ही आपराधिक गतिविधियों का संचालन कर रहा है। सूचना पर आज पुलिस टीम ने सेंट्रल जेल के अंदर औचक तलाशी ली। दिलीपनाथ बैरिक नंबर 14 में था, ऐसे में पुलिस टीम ने जेल डीआईजी कैलाश त्रिवेदी के निर्देशन बैरिक नम्बर 14 में बंदियो की बैरिक की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बैरिक नम्बर 14 के रोशनदान की सलाखों के नीचे 2 पेन ड्राईव, तीन लाईटर, काले रंग का एक ईयरफोन, काले रंग का एक चार्जर, मोबाइल नम्बर लिखी कुल 12 पर्चियां मिली। पुलिस मोबाइल तलाश रही थी, तभी पता चला कि कैदियों ने तलाशी से बचने के लिए मोबाइल टायलेट में बहा दिए हैं। इस पर बेरिक के अन्दर बने टॉयलेट का पाइप तोड़ा गया, जिसमें से 6 मोबाइल निकले। पुलिस ने सभी मोबाइल और आपत्तिजनक सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

UIT Udaipur

यह भी पढ़ें : बजरंगदल पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें : हिस्ट्रशीटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली हत्या की जिम्मेदारी

Tags: rajasthan newsudaipurudaipur murder caseUdaipur newsUdaipur Policeudaipur police arrest accused of bajrang dal worker murderudaipur shot dead case

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .