AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारतीय नौसेना अखिल महिला कार रैली- शी इज अनस्टॉपेबल का आयोजन

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
February 13, 2023
Reading Time: 1 min read
भारतीय नौसेना अखिल महिला कार रैली- शी इज अनस्टॉपेबल का आयोजन


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। भारतीय नौसेना ने नौसेना वेलनेस और वेलफेयर एसोसिएशन (एनडब्ल्यूडब्ल्यूए) के सहयोग से भारतीय नौसेना की वीर महिलाओं को श्रद्धांजलि देने के रूप में एक महिला मोटर अभियान के संचालन को लेकर मैसर्स जीप इंडिया के साथ सहभागिता की है।

अखिल महिला कार रैली, ‘She is Unstoppable (वह अजेय है)’ के नारे और टैग लाइन ‘सोर हाई (ऊंची उडान)‘ के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से लोंगेवाला (राजस्थान) के युद्ध स्मारक तक की जाएगी। यह रैली 12 दिनों यानी 14 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक संचालित होगी। यह दिल्ली से जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, लोंगेवाला, जोधपुर होते हुए 2300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। नौसेना प्रमुख पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी एडमिरल आर हरि कुमार और एनडब्ल्यूडब्ल्यूए की अध्यक्ष कला हरि कुमार वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से इस कार रैली को हरी झंडी दिखाएंगी।

रैली का उद्देश्य

  • 1) आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाना
  • 2) नौसेना महिला अधिकारियों के योगदान को प्रदर्शित करना
  • 3) भारतीय नौसेना में शामिल होने के लिए महिलाओं को प्रेरित करना
  • 4) लोंगेवाला युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देना
  • 5) रास्ते में नौसेना के दिग्गजों/वीर महिलाओं के साथ बातचीत करना
  • 6) एनडब्ल्यूडब्ल्यूए दिवस समारोह के एक हिस्से के तहत एनडब्ल्यूडब्ल्यूए आउटरीच का संचालन करना

बता दें कि जीप इंडिया के अलावा ईवीओ इंडिया, फेमिना और मैरियट समूह ने भी अखिल भारतीय कार रैली के लिए नौसेना के साथ साझेदारी की है। वहीं, अपैरल इंडिया, डीएलएफ प्रोमेनेड और लक्सोटिका समूह ने भी इस आयोजन का समर्थन किया है।

Tags: Apparel Indiadelhi newsDLF PromenadeDLF Promenade and Luxottica Groupevo indiaFemina and Marriott Groupindian navyIndian Navy All Women Car RallyJEEP INDIALuxottica Groupnational newsNWWArajasthan newsShe is Unstoppable

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .