AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वीडियो रिकॉर्डिंग और एग्रीमेंट बने अहम साक्ष्य: डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया सहित चारों आरोपी दो दिन रिमांड पर

Lucky Jain by Lucky Jain
February 11, 2023
Reading Time: 1 min read
वीडियो रिकॉर्डिंग और एग्रीमेंट बने अहम साक्ष्य: डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया सहित चारों आरोपी दो दिन रिमांड पर


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लकी जैन,उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भुवाणा स्थित एक बेशकीमती भूखंड के विवाद में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया (dsp jitendra anchaliya) सहित चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद आज शनिवार सुबह एसीबी टीम ने चारों को कोर्ट में पेश किया। अग्रिम पूछताछ के लिए एसीबी टीम ने रिमांड मांगी, जिस पर न्यायाधीश ने निलंबित डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया, एसआई रोशनलाल, भू दलाल रमेश राठौड़ और मनोज श्रीमाली को सोमवार तक रिमांड पर भेज दिया है।

अब एसीबी टीम चारों से पूछताछ कर दस्तावेजी कार्यवाही पूरी करने में जुटी हुई है। पूरी कार्यवाही एसीबी एडिएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की जा रही है। बताया जा रहा है कि डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया की गिरफ्तारी करने में एसीबी के पास मौजूद दो साक्ष्य वीडियो-ऑडियो रिकॉर्डिंग और हस्तलिखित एग्रीमेंट काफी अहम साबित हुए हैं।

acb arrest four person with dsp jitendra anchaliya in land dispute corruption
  • पहला साक्ष्य : एसीबी के पास मौजूद वह वीडियो जिसमें जितेन्द्र आंचलिया परिवादी नीरज पूर्बिया से मिल रहे होते हैं और इस वीडियो में रूपयों का लेन-देन भी साफ दिखाई दे रहा है। एसीबी ने यह केस दिसंबर 2022 में दर्ज कर लिया था, लेकिन एक महीने तक एसीबी ने साक्ष्यों में मौजूद सभी वीडियो-ऑडियो की एफएसएल जांच करवाई और इसके बाद गिरफ्तारी की है।
  • दूसरा साक्ष्य : एसीबी के पास मौजूद दूसरा अहम साक्ष्य जमीन खरीद-बेचान से संबंधित हस्तलिखित एग्रीमेंट है, जिसका परिवादी ने एफआईआर में भी हवाला दिया है और लिखा है कि एग्रीमेंट करते समय उसने अंकित मेवाड़ा को 71 लाख रूपए दिए थे, खुद की जमीन को ही खुद खरीदा था। एफआईआर में बताया गया है कि यह एग्रीमेंट जितेन्द्र आंचलिया ने खुद लिखा था।

यह भी पढ़ें : एसीबी के घेरे में कैसे आए जितेन्द्र आंचलिया, जाने पूरा मामला

nagar nigam

सभी संपत्तियों का लेखा-जोखा निकाल रही एसीबी टीम

इधर एसीबी की टीमों ने डीएसपी जितेन्द्र आंचलिया सहित चारों आरोपियों के घरों सहित अन्य ठिकानों की भी तलाशी ली हैं और अहम साक्ष्य जुटाने के प्रयास कर रही है। एसीबी टीम जितेन्द्र आंचलिया सहित मामले के जुड़े सभी आरोपियों की समस्त संपत्ति का लेखा-जोखा पता कर रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति के मामले की भी संभावना देखी जा सके।

UIT Udaipur
Tags: acb adg dinesh mnACB RajasthanACB UdaipurADG Dinesh MNanty corruption bureauar live newscorruption charge on dsp jitendra anchaliyadsp jitendra anchaliyaland mafialand mafia udaipurNRI In ACBRajasthanrajasthan newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .