राजस्थान के कई जिलों में शीत लहर चलने का अनुमान
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में इन दिनों लोगों को शीत लहर से राहत मिली हुई हैं लेकिन, 14 जनवरी से राजस्थान के कई जिलों में शीत लहर का नया दौर शुरू होगा (cold wave alert in rajasthan)। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आ सकती हैं।
उदयपुर में गुरूवार को सुबह से ही हल्के बादल छाए रहे। बीती रात उदयपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जनवरी के पहले सप्ताह में उदयपुर सहित राजस्थान के कई स्थानों पर ठंड का असर तेज रहा लेकिन, दूसरे सप्ताह में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड का असर काफी कम हो गया।
उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी
मौसम विभाग के नए अनुमान 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से राज्य में एक नया शीतलहर का दौर बीकानेर सम्भाग से शुरू होगा। 15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने से बीकानेर, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है।
यह भी पढ़ें : जियो हैरिटेज साइट्स का होगा संरक्षण



