एलएलबी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा
राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। उपली ओडन स्थित नाथद्वारा लॉ कॉलेज के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा।
प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार ने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय द्वारा घोषित एलएलबी के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में नाथद्वारा लॉ कॉलेज के द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत एवं प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। द्वितीय वर्ष के छात्र निमित कोठारी ने 6166 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं पीयूष सोनी, दर्शना पालीवाल एवं फखरुद्दीन बोहरा भी वरीयता सूची में रहे।

प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल ओसवाल ने 64 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया एवं रानू जोशी, सुषमा मांडोत एवं हर्षिता त्रिपाठी भी वरीयता सूची में रहे। नाथद्वारा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक दीपेश पारिख ने इसे कॉलेज के लिए उपलब्धी बताया है।


