AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह एवं नितिन गडकरी से की मुलाकात

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
December 22, 2022
Reading Time: 1 min read
MP Diya Kumari met Rajnath singh


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

क्षेत्र की जरूरतों की तरफ दिलाया ध्यान

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दीया कुमारी ने नई दिल्ली में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की जरूरतों की तरफ ध्यान दिलाया।

मुलाकात के दौरान सांसद दीया कुमारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से ब्यावर में स्वीकृत ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक व कैंटीन की वित्तीय स्वीकृति जल्द दिलाए जाने का आग्रह किया। सांसद ने बताया कि रक्षा मंत्री ने आश्वस्त किया कि लंबित कार्यों पर कार्यवाही चल रही है और जल्दी ही स्वीकृति मिल जाएगी। सांसद दीया ने सैनिक कल्याण एवं भर्तियों को लेकर भी रक्षा मंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि राजसमंद संसदीय क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक निवास करते हैं।

highlight inverter bulb

क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए किया आग्रह

सांसद ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी से मुलाकात के दौरान लोकसभा क्षेत्र में सीआरएफ के माध्यम से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं पुनः निर्माण के लिए आग्रह किया। सांसद ने ब्यावर गोमती निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग तथा रास मंडल निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर वीयूपी निर्माण की तरफ भी मंत्री का ध्यान दिलाया। मंत्री को यह भी बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 458 जो पूर्ण क्षतिग्रस्त हो चुका है, उसके पुनः निर्माण तथा उदयपुर से गोमती मार्ग पर ब्लैक स्पॉट खत्म करने का काम भी जल्द पूरा किया जाए।

Tags: mp rajsamand diya kumarinitin gadkarirajnath singhrajsamand newsrajsamand news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .