पहली सीख- बीमारी से नहीं, बीमार से जुड़ना है
राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। अनन्ता इंस्ट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड रिसर्च सेन्टर, राजसमंद में सोमवार को प्रथम वर्ष 2022-23 के नए छात्रों के लिए “व्हाईट कोट सेरेमनी व इंडक्शन डे” कार्यक्रम आयोजित हुआ। वर्ष 2021-22 के मेधावी छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को व्हाइट कोट पहना कर उनका स्वागत किया।
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन शर्मा ने अपने सम्बोधन में नव आंगतुक छात्रों को पहले सबक के तौर पर बताया कि आपको आपके जीवन में बीमारी से नहीं जुड़ना है, बल्कि बीमार से जुड़ना है, जिससे आप एक अच्छे चिकित्सक के साथ-साथ एक अच्छे इंसान बन पाओगे। उन्होंने बताया की नए वर्ष के छात्रों के लिए आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्था के नियमों से अवगत कराया जाता है और चिकित्सा क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने को प्रेरित किया जाता है।

चेयरमैन नारायण सिंह राव एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर पंकज नागौरी ने शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव प्रभुलाल डांगी, डायेक्टर एडमिन डॉ. भगवान विश्नोई, सीएफओ नरेश खथुरिया, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. एचएस भुई, उप प्रधानाचार्य डॉ. एसके सिंघल उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात् प्रधानाचार्य डॉ. संध्या मांजरेकर ने नए छात्रों को हिप्पोक्रेटिक ओथ दिलवाई। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।



