सांसद दीया कुमारी ने रेल मंत्री से की मुलाकात
राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मावली-मारवाड़ ब्रॉडगेज के साथ संसदीय क्षेत्र की अन्य रेल समस्याओं के बारे में वार्ता की।
सांसद ने बताया कि मुलाकात के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि मावली.मारवाड़ आमान परिवर्तन को नीति आयोग की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है। जल्द ही इस कार्य को शुरू करने की तारीख तय की जाएगी।
रेल मंत्री ने यह भी बताया कि मेड़ता से पुष्कर एवं बर से बिलाड़ा दोनों नई रेलवे लाइनों पर भी कार्य चल रहा है एवं सर्वे के पश्चात डीपीआर के लिए आदेश निकाले जाएंगे। सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के रेणए गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, ब्यावर व सेंदड़ा में नई ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी रेल मंत्री से आग्रह किया।



