राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। खमनोर व देलवाड़ा पंचायत समिति में विभिन्न विकास कार्याें के लिए जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने 2 करोड़ 85 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की हैं।
विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के प्रयास के चलते जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर ने खमनोर पंचायत समिति के 21 व देलवाड़ा पंचायत समिति के 29 विकास कार्य के लिए अग्रिम राशि जारी कर दी है।
इससे खमनोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खमनोर, मोलेला, कोशीवाडा, धायला, सेमा भैंसाकमेड, मचिंद, नमाना, सायों का खेड़ा, सगरुन, बागोल व टांटोल जबकि देलवाड़ा पंचायत समिति की कालीवास, घोडच, उथनोल, शिशवी, केसुली, पाखंड, बिलोता, नेड़च,नेगडिया व करौली की जनता लाभान्वित होगी।
राजसमंद पहुंची विवेकानंद संदेश यात्रा

श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी एंड इंजीनियरिंग में विवेकानंद संदेश यात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा समन्वयक डॉ पुखराज शुक्ला ने विवेकानंद के आदर्श जीवन व समाज में उनके योगदान के ऊपर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वामी विवेकानंद की शिकागो यात्रा व धर्म सम्मेलन से जुड़े प्रसंग भी सुनाए। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक,अकादमिक निदेशक,फैकल्टी मेंबर्स व छात्र मौजूद थे।


