मैनपूरिया में धार्मिक उत्साह के बीच हुआ तुलसी विवाह
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। सूरजकुंड पर तपस्या करने वाले अवधेशानंद महाराज ने कहा है कि समाज के विकास के लिए धार्मिक आयोजन का बड़ा महत्व है। ऐसे आयोजनों से समाज का विकास संभव होता है।
अवधेशानंद महाराज ने राजसमंद जिले के मोही गांव के पास मैनपुरिया गांव में तुलसी विवाह एवं कीर समाज के एकादशी व्रत उद्यापन महोत्सव पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन से समाज विकास की ओर बढ़ता है, समय-समय पर सामाजिक स्तर पर धार्मिक आयोजन होने से सामाजिक समरसता का विकास होता है। आयोजन स्थल पर पहुंचने पर धर्म प्रेमियों ने अवधेशानंद का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। पंडित लादूलाल व सहयोगी पंडितों ने वैदिक मंत्रोचार किया। आयता की धूणीवाले महंत संतोष नाथ के सानिध्य में तुलसी विवाह हुआ।

168 महिलाओं ने सामूहिक जोड़ों के साथ यज्ञ में आहुतिया दी
एकादशी व्रत उद्यापन महोत्सव में समाज की168 महिलाओं ने सामूहिक जोड़ों के साथ यज्ञ में आहुतिया दी। इस दौरान मोहनलाल कीर,गणेशलाल कीर, हरिवंश समाज के अध्यक्ष लहरीलाल कीर, किशनलाल कीर अंबालाल कीर, भूरालाल कीर,युवा महासभा के पूर्व अध्यक्ष बद्री लालकीर, पीपली के पूर्व सरपंच मनोहरलाल कीर सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।


