तुलसी विवाह एवं खटीक समाज का 151 एकादशी व्रत उद्यापन महोत्सव
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। मोही गांव में खटीक समाज की ओर से हो रहे तुलसी विवाह व 151 एकादशी व्रत उद्यापन महोत्सव के तहत 151 कलश के साथ ठाकुर जी की बरात की शोभायात्रा निकाली।
गाजे-बाजों के साथ निकली ठाकूर जी की शोभायात्रा रामचौक होते हुए सदर बाजार पहुंची। चारभुजा मंदिर से ठाकुर जी की बरात शोभायात्रा के साथ सदर बाजार रावला चौक रामदेव मंदिर महादेव मंदिर, पुरबिया मोहल्ला, कालिका माता मंदिर, आचार्य निरंजन नाथ चौराहा, बस स्टैंड होते हुए खटीक समाज के सामुदायिक भवन पर पहुंची। इस अवसर पर समाज के रोड़ीलाल, मनीराम, राजू लाल, भगवान लाल, धन्नालाल, शंकरलाल ,प्यारेलाल, संपतलाल, किशन लाल सहित कई समाजजन मौजूद थे।




