राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। नगर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के मकसद से नगर परिषद द्वारा प्रमुख चौराहों, सडक़ मार्ग व पार्कों में स्टोन स्कल्पचर लगवाने की तैयारी कर ली गई हैं।
शहरी सौन्दर्य के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर परिषद ने स्टोन स्कल्पचर लगाने का तय किया हैं। शहर में 25 डिजाइन स्कल्पचर लगाने पर नगर परिषद 15 लाख खर्च करेगी। संबंधित ठेकेदार ने काम भी शुरू कर दिया हैं। परिषद के इस प्रयास से शहरी खूबसूरती बढऩे के साथ ही यहां आने वाले लोगों में आकर्षण भी बढ़ेगा।

उदयपुर में फतहसागर किनारे लगे है स्टोन स्कल्पचर
उदयपुर में फतहसागर किनारे रानी रोड पर इस प्रकार के स्टोन स्कल्पचर लगाए हुए हैं। इनमें से कुछ स्कल्पचर झील के अंदर की तरफ भी लगाए गए हैं। इसके अलावा शिल्पग्राम में भी स्टोन स्कल्पचर लगाकर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया गया।



