राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता टीम खिलाड़ी संगीता जाट का फियावड़ी गांव पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिधियों और खेल प्रेमियों ने संगीता की इस उपलब्धी को गांव और
जिले के लिए भी बड़ी उपलब्धी बताया। गणेश पालीवाल ने कहा कि संगीता की इस उपलब्धी को देख कहा जा सकता हैं कि गांवों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं, उनको सही अवसर मिलना चाहिए।
स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी इस बात पर खुशी जतायी कि संगीता का राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चयन भी हुआ और संगीता इस पर खरा भी उतरी। इस अवसर पर फियावड़ी की कई खेल अन्य खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर फियावड़ी गांव की अन्य खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया।

गांव में निकाला अभिनंदन जुलूस
संगीता के खेल क्षेत्र में नाम रोशन करने पर गांववासियों ने संगीता का गांव में अभिनंदन जुलूस निकाला। स्थानीय स्कूल में हुए कार्यक्रम में अध्यापकों के साथ ही स्कूली बच्चों ने भी संगीता का स्वागत किया। सरपंच सुरेश जाट, गिरिराज काबरा, भावेश दवे, विनोद तातेड, संस्था प्रधान जयमाला सालवी, खेल प्रशिक्षक राजेंद्र पालीवाल, राजेंद्र सालवी, शंकर जाट, रोशन बंजारा, मदन बंजारा सहित कई लोग मौजूद थे।



