डीएमएफटी की वर्चुअल बैठक
राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। कलेक्टर निलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में हुई डीएमएफटी की वर्चुअल बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र केे कई मुद्दें उठाए।
राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने राजसमंद झील को भरने वाली खारी फीडर की चौड़ाई बढ़ाने के काम में हो रही देरी पर रोष जताया। सांसद ने कहा कि डीएमएफटी की कई बैठकों में यह मामला उठाने के बावजूद कोई प्रगति नहीं हुई। राज्य सरकार के साथ ही संबंधित अधिकारियों की भी जवाबदेही बनती हैं कि जनहित के काम समय पर हो। सांसद ने डीएमएफटी से स्वीकृत कई काम अधूरे पड़े होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब पूराने काम ही अधूरे पड़े है तो नए काम स्वीकृत करने का क्या फायदा।

अध्यक्षता जिला कलेक्टर करते हैं तो जवाबदेह उन्ही की
वर्चुअल बैठक में सांसद दीया कुमारी के एक सवाल पर कलक्टर की बजाय भीम विधायक सुदर्शनसिंह रावत जवाब देने लगे। सांसद ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर करते हैं तो जवाबदेह उन्ही की हैं। सांसद ने कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि हो उसे अपने अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण नहीं करना चाहिए।


