राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। पसूंद में चल रही भागवत कथा में कथा वाचक आचार्य गिरधर स्वामी ने भक्त और भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भक्त को भक्ति की परीक्षा के द्वारा भवसागर से पार जाना पड़ता हैं। तब भक्ति प्रेरक का रूप लेती हैं और प्रभु की कृपा से तृप्त होती है।
बड़ी संख्या में उपस्थित भक्तजनों से कथा वाचक ने कहा कि भगवान धर्म और अपने भक्तों की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं और भक्त का कल्याण करते हैं। जो लोग भगवान या भगवान के नाम के कीर्तन का विरोध करते हैं, उनका भी उद्धार भगवान के हाथों होता है। नरसिंह अवतार इसका प्रमाण है। आयोजक राजेंद्र टांक, सोस बाई, कृष्णा देवी जोशी, रेखा टांक, शिप्रा उपाध्याय, नाना लाल गमेती, हजारी गमेती सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।




