AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

किरण माहेश्वरी भाजपा की मुखर आवाज थी : सतीश पूनीयां

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
October 29, 2022
Reading Time: 1 min read
Remembering former minister Kiran Maheshwari


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयंती पर पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी को किया याद

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री एवं राजसमंद की पूर्व विधायक किरण माहेश्वरी की जयंती पर शनिवार को राजसमंद में हुए अलौकिक स्मरण समारोह में किरण को याद किया गया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि किरण माहेश्वरी भाजपा की मुखर आवाज थी। उनकी कमी हमें आज भी अनुभव होती है। दीप्ति माहेश्वरी ने अल्प समय में ही किरण जी की परम्परा को आगे बढाया है। उनकी विरासत को संवारा है।

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द्र कटारिया ने किरण माहेश्वरी के उदयपुर नगर परिषद सभापति कार्यकाल का जिक्र हुए कहा कि उनकी कार्यशैली और विकास की सोच के कारण ही उदयपुर में लगातार 6 बोर्ड भाजपा के बने है। किरण को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में दायित्व मिले उन पर भी वे खरा उतरी।

Remembering former minister Kiran Maheshwari

किरण माहेश्वरी का चला जाना एक बुरा स्वप्न है

राजेन्द्र राठौड़ ने कहा की किरण माहेश्वरी का चला जाना एक बुरा स्वप्न है। आज भी हम विश्वास नही कर पाते हैं की किरण जी हमारे मध्य नहीं रही। राठौड़ ने दीप्ति माहेश्वरी की कार्यशैली एवं भाषण शैली की प्रशंसा करते हुए कहा की अल्प समय में ही उन्होनें किरण जी की कमी को पुरा करने का सफल प्रयास किया है।

सांसद दिया कुमारी ने कहा कि किरण माहेश्वरी एक आदर्श नेता एवं मंत्री थी। उन्होंने मावली- मारवाड़ आमान परिवर्तन,गोमती-ब्यावर फोरलेन जैसे कई लंबित विकास कार्यों को आगे बढ़वाया। विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ व पूर्व विधायक हरिसिंह रावत ने कहा कि किरण माहेश्वरी सबको साथ लेकर चलने एवं विकास की सोच रखने वाली नेता थी।

highlight inverter bulb

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किरण माहेश्वरी की चारभुजा पदयात्रा, सर्व समाज सामुहिक विवाह सहित विकास कार्यों का उल्लेख किया। मिलन नृत्य समुह ने किरण माहेश्वरी के जीवन वृत पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। योगेन्द्र यश ने किरण माहेश्वरी पर केन्द्रित कविता पाठ किया। चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी,किरण स्मृति मंच के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सोनी, सत्यनारायण माहेश्वरी, अजमेर विधायक अनिता भदेल, चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह बारहठ, विनीत सनाढ्य, सत्यनारायण पूर्बिया ,भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष लादुलाल तेली सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

mokshi make your home better with our best appliances
Tags: former minister Kiran Maheshwarirajsamand newsRemembering former minister Kiran Maheshwari

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .