राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहीं किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती पर 29 अक्टूबर को राजसमंद में विराट स्मरण सम्मेलन होगा।
किरण माहेश्वरी स्मृति मंच की और से भिक्षु निलयम राजसमंद में होने वाले विराट अलौकिक स्मरण सम्मेलन को लेकर तैयारियां जौरों पर हैं। राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने बताया कि स्मरण सम्मेलन में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनीयां, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं के साथ ही गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रहेगी।

जिले से करीब दस हजार लोगों की भागीदारी होने का अनुमान
किरण माहेश्वरी स्मृति मंच राजसमंद के संयोजक सत्यनारायण पूर्बिया ने बताया कि इस समारोह में राजसमंद जिले से करीब दस हजार लोगों की भागीदारी होने का अनुमान हैं। कोरोना काल में किरण माहेश्वरी का निधन होने से राजसमंद सहित मेवाड़ और प्रदेश को एक बड़ी राजनीतिक क्षति हुई थी।


