राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। राजसमंद जिले के मोही गांव में लंबे समय से आबादी के बीच से होकर भारी वाहनों के गुजरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं।
पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते व्यवसायिक उपयोग के लिए पोकलैंड जैसी भारी भरकम मशीनों को भी ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर आबादी के बीच से होकर ले जाया जा रहा हैं। इससे कई बार ट्रैक्टर का संतुलन बिगडऩे की नौबत भी आ रही हैं। ऐसी स्थिति में मोही गांव में आबादी के बीच कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की अशंका भी बनी हुई हैं। जब भी गांव की सड़क से ऐसे भारी वाहन निकलते है तब उसके पास से होकर बाईक का निकलना भी मुश्किल हो जाता हैं।

ओवरलोड वाहनों से भी परेशान लोग
मोही गांव की सकड़ी सड़क से होकर आए दिन रेती, पत्थर के भरे ओवरलोड वाहनों के भी गुजरने से आमजन परेशान हैं। इस तरफ भी अब तक पुलिस प्रशासन का ध्यान नहीं जा पाया हैं। ऐसे वाहनों से भी हादसा होने की आशंका बनी रहती हैं।



