सरदारगढ़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला
आमेट(एआर लाइव न्यूज)। सरदारगढ़ में 19 सितंबर को मंजु कीर पुत्री नारायणलाल कीर की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार को पीहर पक्ष सहित कुछ लोगोंं ने आमेट थाने के बाहर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पीहर पक्ष के लोगों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की और कलेक्टर के नाम तहसीलदार देवाराम को ज्ञापन सौंपा। कुंभलगढ़ के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि तीन दिन में इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो थाने का घेराव किया जाएगा।
लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन के साथ ही उपखंड कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान हजारी लाल गुर्जर, सरपंच शिव चरण सिंह, दिनेश वैष्णव,गंगा सिंह चुंडावत, गोपाल कीर, प्रभुलाल कीर, पार्षद मांगीलाल रेबारी सहित कई लोग मौजूद थे।




