AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

मेरे शहर के मालिक प्रभु श्री द्वारिकाधीश हैं….. जलचक्की पर तडक़े तीन बजे तक हुई काव्यरस की वर्षा

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
September 8, 2022
Reading Time: 1 min read
kavi sammelan at jalchakki rajsamand


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजसमंद(एआर लाइव न्यूज)। जिला मुख्यालय पर जलचक्की पर आयोजित जेसी ग्रुप के गणेश महोत्सव में बुधवार देर शाम शुरू हुए कवि सम्मेलन में गुरुवार तडक़े तीन बजे तक काव्य रस की खूब वर्षा हुई।

नाथद्वारा से हास्य, व्यंग्य के कवि कानू पण्डित मेवाड़ के लोगों के जीवन और मेवाड़ी संस्कृति पर रचनाएं पेश करते हुए पैराडियों से श्रोताओं को गुदगुदाया। राजसमंद के सबरस के कवि हेमेन्द्रसिंह ने मेरे शहर के मालिक प्रभु श्री द्वारकाधीश हैं… के माध्यम से शहर और जलचक्की का अपने शब्दों में सुंदर वर्णन करते हुए श्रोताओं की खूब वाह वाही लुटी। प्रतापगढ़ के पार्थ नवीन ने उत्तरप्रदेश चुनाव पर व्यंग्य के साथ हास्य प्रस्तुति दी। गुजरात के भुज से आई कवयित्री मोनिका हटिला ने बंद पलकें ना खुले, लब ना हिले बात ना हो ….पेश कर शृंगार रस की वर्षा की।

kavi sammelan at jalchakki rajsamand

फास्ट फूड खानपान पर किया कटाक्ष

सोनियाणा के करूण रस के कवि नरेन्द्रसिंह रावल ने हल्दीघाटी की लड़ाई में महाराणा प्रताप और चेटक के अंतिम समय के आत्मिय मिलन व चेटक के बलिदान को नमन किया। कांकरोली के कवि सुनील व्यास ने आज के फास्ट फूड खानपान पर कटाक्ष किया। कोटा के हास्यरस कवि अर्जुन अल्हड़ ने अपने अंदाज से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और देश भक्ति का माहौल बनाया।

electricity crisis in rajasthan

85 वर्षीय कवि ने मुझे बुढिय़ा बहुत हसीन …प्रस्तुत कर खूब तालिया बटौरी

उत्तरप्रदेश के हाथरस से आए 85 साल के कवि पदम अलबेला ने बूढ़ापे में मस्ती के साथ जीने का तरीका सीखाते हुए अपने हाव-भावों के साथ अब भी लगती है मुझे बुढिय़ा बहुत हसीन ….प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं को लोटपोट कर दिया। संचालन कोटा के बुद्धिप्रकाश दाधीच ने किया। कवि सम्मेलन में जेसी गु्रप के अध्यक्ष और नगर परिषद सभापति अशोक टांक, श्री द्वारिकाधीश मंदिर के कार्यकारी अधिकारी विनित सनाढ्य, नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, पार्षद हेमंत रजक, प्रमोद रैगर, कमलेश साहू सहित कई गणमान्य नागरिको की भागीदारी रही।

Tags: jc group rajsamandkavi sammelan at jalchakki rajsamandrajsamand news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .