राजसमंद(एआर लाइव न्यूज़)। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बागुन्दड़ा में स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए ग्राम वासियों ने पहल करते हुए 1 प्रोजेक्टर, 40 इंच का 1 एलईडी टीवी भेंट किए।
मुख्य अतिथि खटामला सरपंच हिम्मत सिंह चुंडावत, विशिष्ट अतिथि पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी खटामला भावना पालीवाल की मौजूदगी में स्कूल को ये उपकरण भेंट किये गए। संस्था प्रधान किशन खत्री ने गांव वालों की इस पहल की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे छोटे छोटे प्रयास बच्चों के बहुत फायदेमंद होंगे।
संसाधन मिलने से बच्चों में दिखी खुशी
संसाधन मिलने से स्कूली बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आयी। इन उपकरणों के माध्यम से बच्चो को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने में सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर पुष्पा पूर्बिया,भामाशाह लक्ष्मण प्रजापत, लक्ष्मण सिंह, जोरावर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष निर्भय सिंह, फतेहसिंह, किशनलाल पूर्बिया, केलिराम पूर्बिया, नारायणलाल पूर्बिया, शम्भु सिंह, रतन पुर्बिया, देवीसिंह, नानसिंह , रमेशचंद्र पूर्बिया,राजकुमार जटिया, राजेश कुमार, खेमराज गुर्जर,अध्यापिका नैना हाडा, कमला सिंह गौरवा मौजूद थे।




