AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

दिल्ली: बिल्डिंग में लगी आग में मरने वाले 27 लोगों में कई वहां मोटीवेशनल स्पीच सुनने पहुंचे थे

Lucky Jain by Lucky Jain
May 14, 2022
Reading Time: 1 min read
27 dead in massive fire in building in delhi cm arvind kejriwal visit that building today


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा : केजरीवाल ने 10-10 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा की

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार शाम चार मंजिला कॉमर्शिलय बिल्डिंग में लगी आग में 27 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कुछ लोगों के मिसिंग होने से मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। मृतकों में कुछ लोग उस बिल्डिंग के सैकंड फ्लोर पर चल रहे मोटीवेशनल स्पीच प्रोग्राम में हिस्सा लेने वहां पहुंचे थे।

हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों की यह संख्या तब है, जब दमकमकर्मियों ने 50 से अधिक लोगों को बिल्डिंग से रेस्क्यू किया था। बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज शनिवार को घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने सभी मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रूपए और घायलों को 50 हजार रूपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सैकंड फ्लोर पर चल रहे मोटीवेशनल स्पीच को सुनने आए थे कई लोग

27 dead in massive fire in building in delhi

पुलिस ने बताया कि आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर से लगना शुरू हुई, जहां सीसीटीवी कैमरे और राउटर मैनुफैक्चरिंग का ऑफिस था। वहीं जिस वक्त आग लगी बिल्डिंग के सैकंड फ्लोर मोटीवेशनल स्पीच चल रही थी, जिससे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे थे। आग की लपटों से घिरे ज्यादातर लोग सैकंड फ्लोर पर थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी है। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों में से 11 की पहचान कर ली गयी है।

गेट के पास से लगी थी आग, निकलने की जगह ही नहीं मिली

पुलिस ने बताया कि बिल्डिंग में प्रवेश और निकास के लिए एक ही गेट है। आग इसके पास ही लगी थी। ऐसे में आग लगने से जब बिल्डिंग में भगदड़ मची तो लोगों को निकलने के लिए रास्ता तक नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़कियों से छलांग लगा दी, जिससे वे घायल हो गए, वहीं कुछ को रस्सी मिल गयी तो वे उससे उतर गए।

air force helicopter controls fire of hill area udaipur

बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं थी

पुलिस ने बताया कि कंपनी के मालिकों हरीश गोयल और वरूण गोयल को गिरफ्तार किया है। इनके पिता अमरनाथ गोयल की भी इसी आग में जलने से मौत हो गयी है। इस बिल्डिंग मालिक ने बिल्डिंग की फायर एनओसी नहीं ली हुई थी। ऐसे में पुलिस उसकी तलाश कर रही है, फिलहाल वह फरार है।

udaipur uit advertisement
Tags: arvind kejriwalarvind kejriwal visit fire buildingdelhi 27 dead in massive fire in buildingdelhi fire updatedelhi newsnational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .